जयपुर में निर्माणाधीन बिल्डिंग की दीवार ढही,3 मजदूरों की मौत; कई श्रमिकों के मलबे में दबे होने की आशंका
राजस्थान के जयपुर के आमेर इलाके में निर्माणाधीन बिल्डिंग की दीवार गिरने से बड़ा हादसा हो गया। कलेक्टर संदेश नायक के तीन मजदूरों की मौत की पुष्टि की है। कई अन्य लोगों के मलबे में दबे होने की आशंका है। एनडीआरएफ, एसडीआरएफ और प्रशासन की टीमें मौके पर राहत और बचाव कार्य में जुटी हैं।
Sona Rajput
29 Jun 2026


























