मध्य प्रदेश

Maha Shivratri : महाकाल मंदिर में हजारों की संख्या में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, 30 मिनट तक रोकनी पड़ी एंट्री

देशभर में महाशिवरात्रि का पर्व हर्षोल्लास और धूम-धाम के साथ मनाया जा रहा है। वहीं मध्यप्रदेश के उज्जैन जिले में सुबह 3 बजे से ही बाबा महाकाल के पट खोल दिए गए। पहले भस्म आरती हुई। इस दौरान मंदिर में महाकाल की पूजा-अर्चना के लिए बड़ी संख्या में आए श्रद्दालुओं में भगदड़ मच गई। अभी भी 1 किलोमीटर तक लंबी कतार लगी हुई है।

हजारों की संख्या में महाकाल मंदिर दर्शन के लिए आए श्रद्धालु

आधे घंटे तक रोकनी पड़ी एंट्री

जानकारी के मुताबिक, महाकाल मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए प्रशासन ने गणेश मंडपम से सुबह करीब 10.30 बजे एंट्री रोक दी। इस दौरान कार्तिक मंडपम से दर्शन करवाकर श्रद्धालुओं को बाहर किया गया। हालांकि सांसद अनिल फिरौजिया के हस्तक्षेप के आधे घंटे बाद फिर से गणेश मंडप से एंट्री शुरू हुई।

विधि-विधान के साथ की भस्म आरती

भस्म आरती के बाद पंचामृत अभिषेक पूजन में दूध, दही, घी, शक्कर और फलों के रस से बाबा महाकाल का अभिषेक किया। पूरे विधि-विधान से महाकालेश्वर की भस्म आरती की गई। बता दें कि पुजारियों ने भस्म आरती के बाद महाकालेश्वर का विशेष श्रृंगार किया। ढोल-नगाडें के साथ महाकालेश्वर की श्रृंगार आरती की गई।

महाकाल की आरती

श्रद्धालुओं में खास उस्ताह

महाशिवरात्रि पर्व को लेकर श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। देश के कोने-कोने से आए श्रद्धालु महाकाल के जयकारे लगाकर दर्शन के लिए इंतजार कर रहे हैं।

ये भी पढ़ें : महाशिवरात्रि पर दूल्हा बनेंगे महाकाल, इन तस्वीरों में देखिए भगवान का अलग-अलग स्वरूपों में श्रृंगार

संबंधित खबरें...

Back to top button