शराब कारोबारी सुसाइड केस में फैसला: हाईकोर्ट ने जांच सीबीआई को सौंपी
दिनेश मकवाना आत्महत्या मामले में हाईकोर्ट की इंदौर बेंच ने जांच सीबीआई को सौंप दी है। कोर्ट ने पुलिस की भूमिका पर सवाल उठाते हुए कहा कि मामले में पर्याप्त साक्ष्य होने के बावजूद एफआईआर दर्ज नहीं की गई। सुसाइड वीडियो और अन्य सबूतों को जांच के लिए अहम माना गया।
Hemant Nagle
15 May 2026



























