छग शराब घोटाला ढेबर के गोदाम से सरकारी दुकानों तक पहुंचती थी कथित डुप्लीकेट शराब, दुबई तक 208 करोड़ पहुंचाने का आरोप
छत्तीसगढ़ के कथित 3,200 करोड़ रुपये से अधिक के शराब घोटाले में EOW-ACB ने 42 आरोपियों के खिलाफ करीब 27 हजार पन्नों का 10वां पूरक चालान पेश किया है। जांच एजेंसी ने ढेबर के गोदाम से सरकारी दुकानों तक कथित डुप्लीकेट शराब की सप्लाई, नोएडा-रायपुर में होलोग्राम छपाई और हवाला के जरिए दुबई में 208.46 करोड़ रुपये उपलब्ध कराने का आरोप लगाया है। मामले में 22 कंपनियां भी आरोपी हैं।
PREM
17 Oct 2026


























