
नई दिल्ली। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बुधवार को वित्त वर्ष 2023-24 के लिए संसद में आम बजट पेश कर दिया है। बजट सत्र में हिस्सा लेने कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी भी पहुंचे। राहुल गांधी के संसद भवन में प्रवेश के दौरान कांग्रेस सांसदों ने उनके समर्थन में भारत जोड़ो यात्रा के नारे लगाए। बता दें कि राहुल गांधी भारत जोड़ो यात्रा के समापन के बाद 31 जनवरी को ही श्रीनगर से दिल्ली पहुंचे हैं।
#WATCH बजट सत्र के लिए राहुल गांधी के संसद पहुंचने पर भारत जोड़ो यात्रा के नारे लगे।
#Budget2023 pic.twitter.com/hSSFgK9pLz— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 1, 2023
संसद में आम बजट 2023 पेश
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने देश का आम बजट 2023 आज संसद में पेश किया। यह मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल का आखिरी पूर्ण बजट था। ऐसे में 2024 लोकसभा चुनाव को ध्यान में रखकर तमाम बड़े ऐलान किए गए। सीतारमण ने युवाओं के लिए प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना 4.0 लॉन्च करने का ऐलान किया। इसके साथ ही अब 7 लाख रुपए तक की सालाना आय पर कोई टैक्स नहीं लगेगा। पूरी खबर पढ़ें…
सिर्फ डेढ़ घंटे का बजट भाषण
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने इस बार सबसे छोटा बजट भाषण दिया। इससे पहले उन्होंने 2021 में सबसे छोटा बजट भाषण दिया था। यह 1घंटे 50 मिनट का था। इस बार का भाषण महज डेढ़ घंटे का रहा। इसके बाद सदन की कार्यवाही कल तक के लिए स्थगित कर दी गई। बजट की प्रतियां सभी सदस्यों को उपल्ब्ध होने के बाद इस पर चर्चा होगी।
ये भी पढ़ें- Budget 2023 : इनकम टैक्स पर बड़ी छूट, 7 लाख रुपए तक की कमाई टैक्स फ्री
आम आदमी को थी बड़ी उम्मीद
2024 में होने वाले लोकसभा चुनावों को देखते हुए इस बार इनकम टैक्स स्लैब में राहत मिलने की उम्मीद थी। वित्त मंत्री की घोषणा के बाद लोगों का कहना है कि भले ही यह चुनावों की वजह से हुआ हो, लेकिन आम आदमी का इससे फायदा होगा।
7 सितंबर से शुरू हुई यात्रा… 30 जनवरी को समापन
3750 किमी की ‘भारत जोड़ो यात्रा’ 7 सितंबर को कन्याकुमारी से शुरू हुई थी और 30 जनवरी को श्रीनगर में यात्रा का समापन हुआ। 125 दिन में यात्रा ने तमिलनाडु, केरल, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, राजस्थान, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, पंजाब और हिमाचल प्रदेश को कवर किया। भारत जोड़ो यात्रा 19 जनवरी 2023 को जम्मू-कश्मीर पहुंची थी। इस यात्रा में राहुल गांधी बेरोजगारी और महंगाई के मुद्दे पर केंद्र सरकार पर निशाना साधा। इस दौरान राहुल गांधी ने 12 जनसभाओं, 100 से अधिक बैठकों, 13 प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित किया।