
उत्तर से आ रही सर्द हवाओं ने मध्यप्रदेश में ठंड बढ़ा दी है। प्रदेश के कई जिलों में रात का तापमान 10 के नीचे दर्ज किया गया है। वहीं पचमढ़ी में सबसे कम तापमान 2.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। मौसम विभाग के मुताबिक, बीते 24 घंटों में दिन और रात के तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। अगले दो दिन कड़ाके की सर्दी के रहने की संभावना है।
तापमान में गिरावट दर्ज
प्रदेश के छिंदवाड़ा, पचमढ़ी, मंडला, रीवा, उमरिया में रात का तापमान एक ही दिन में 6 डिग्री से ज्यादा गिरा है। वहीं बैतूल, पचमढ़ी, मंडला, नौगांव में दिन का तापमान 6 डिग्री से ज्यादा लुढ़का है।
मौसम विभाग का अलर्ट जारी
मौसम विभाग के मुताबिक, 24 घंटे में राजधानी भोपाल सहित इंदौर, उज्जैन, धार, शाजापुर और ग्वालियर-चंबल संभाग के कई जिलों में कोल्ड डे जैसी स्थिति बनने का अलर्ट जारी किया है। बता दें कि उत्तर पश्चिमी राजस्थान पर कम दबाव का क्षेत्र व ऊपरी हवा का चक्रवात बनने के चलते तेज हवाएं चल रही हैं।
यहां तापमान सबसे कम
शहर | तापमान (डिग्री सेल्सियस) |
पचमढ़ी | 2.5 |
खजुराहो | 5.0 |
मंडला | 5.0 |
उमरिया | 5.4 |
नौगांव | 5.5 |
छिंदवाड़ा | 5.6 |
बैतूल | 5.8 |
रायसेन | 5.8 |
यहां पारा 10 डिग्री से नीचे
शहर | तापमान (डिग्री सेल्सियस) |
रीवा | 6.6 |
गुना | 6.8 |
ग्वालियर | 7.0 |
उज्जैन | 7.2 |
खंडवा | 7.4 |
शाजापुर | 7.4 |
राजगढ़ | 7.6 |
रतलाम | 7.6 |
भोपाल | 7.7 |
धार | 7.7 |
टीकमगढ़ | 7.7 |
सीधी | 9.6 |
सागर | 9.6 |
प्रमुख शहरों का तापमान
शहर | तापमान (डिग्री सेल्सियस) |
ग्वालियर | 7.0 |
भोपाल | 7.7 |
जबलपुर | 9.4 |
इंदौर | 9.6 |