Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

खाकी वर्दी का गणतंत्र दिवस पर होगा सम्मान, MP के 26 पुलिसकर्मियों को राष्ट्रपति करेंगी सम्मानित

खाकी वर्दी का गणतंत्र दिवस पर होगा सम्मान, MP के 26 पुलिसकर्मियों को राष्ट्रपति करेंगी सम्मानित
नई दिल्ली। 75 वें गणतंत्र दिवस पर देश के अलग-अलग राज्यों के पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को वीरता और असाधारण सेवा के लिए सम्मानित किया जाएगा। केंद्रीय स्तर पर ये सम्मान राष्ट्रपति द्वारा प्रदान किया जाएगा। इस लिस्ट में पुलिस, अग्निशमन सेवा, होमगार्ड और नागरिक सुरक्षा सेवा के कुल 1132 कर्मचारियों और अफसरों का चयन हुआ है। इसमें 2 को राष्ट्रपति पदक, 275 पुलिस कर्मियों को गैलेंट्री अवार्ड, 102 को पुलिस पदक, 753 को सराहनीय सेवा के लिए मेडल दिए जाएंगे।

एमपी के भी अफसर और पुलिसकर्मी शामिल

मध्यप्रदेश के 26 पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को गणतंत्र दिवस पर पुरस्कार से नवाजा जाएगा। 3 पुलिस अफसरों को गैलेंट्री अवार्ड, 4 को विशिष्ट-सराहनीय सेवा पदक और 19 को सराहनीय सेवा पदक दिए जाएंगे।

MP के इन वर्दीधारियों को मिलेगा दिल्ली में सम्मान

पुलिस मेडल से सम्मानित होने वाले में एडीजी मोहम्मद शाहिद अबसार, योगेश चौधरी, डिप्टी कमांडेंट भारत भूषण राय और इंस्पेक्टर शारदा प्रसाद चौधरी शामिल हैं। इसी तरह विशिष्ट सेवाओं के लिए आईजी सुशांत कुमार सक्सेना, आईजी डॉक्टर आशीष, कमांडेंट अतुल सिंह, डीआईजी प्रशांत खरे, एआईजी दिनेश कुमार कौशल, एसपी सुमन गुर्जर सहित अन्य अधिकारियों को अवार्ड मिलेगा। होमगार्ड और सिविल डिफेंस के भी पांच नाम इन पुरस्कारों की फेहरिस्त में शामिल हैं।

यह है राष्ट्रपति पुलिस पदक

राष्ट्रपति पुलिस पदक जान-माल की रक्षा और अपराध निवारण या अपराधियों को पकड़ने हेतु विशिष्ट शौर्य दर्शाने पर दिया जाता है। पद और सेवा की अवधि पर विचार किए बिना, देश के सभी पुलिसकर्मी इस पुरस्कार के योग्य है। यह पुरस्कार प्राप्त करने वाले पुलिस कर्मी को प्रतिमाह एक भत्ता प्रदान किया जाता है। जो उनके रिटायरमेंट के बाद भी जारी रहता है। यह पुरस्कार प्राप्त करने वाले की मृत्यु के उपरान्त उनकी विधवा को उसी दर से भत्ता प्रदान किया जाता है। यह पुरस्कार प्राप्त करने वाले पुलिसकर्मी रेल के द्वितीय श्रेणी ए सी-कोच और परिवार के साथ प्रथम श्रेणी में निशुल्क यात्रा करने के भी पात्र होते है। ये भी पढ़ें-यूपी में भीषण सड़क हादसा, ट्रक ने ऑटो में मारी टक्कर, 12 श्रद्धालुओं की मौत, गंगा स्नान करने जा रहे थे ऑटो सवार
People's Reporter
By People's Reporter

Latest Posts