
पेट्रोल और डीजल की कीमतों में एक दिन राहत के बाद आज फिर बढ़ोतरी दर्ज की गई है। पेट्रोल के दाम 76 से 85 पैसे तक बढ़े हैं तो डीजल के दाम भी 76 से 85 तक बढ़े हैं। तेल के दामों में 12 दिन में यह 10वीं बार बढ़ोतरी दर्ज की गई है।
मुंबई में एक लीटर पेट्रोल की कीमत 117 रुपए 57 पैसे
मुंबई में पेट्रोल और डीजल की कीमत में सबसे ज्यादा 85-85 पैसे की बढ़ोतरी हुई है। यहां पेट्रोल की नई कीमत 117.57 रुपए और डीजल की नई कीमत 101.57 रुपए हो गई है।
जानें प्रमुख महानगरों में कितनी है कीमत
शहर | बढ़ोतरी | पेट्रोल नई कीमत | डीजल नई कीमत |
मुंबई | 85-85 पैसे | 117.57 रुपए | 101.79 रुपए |
दिल्ली | 80-80 पैसे | 102.61 रुपए | 93.87 रुपए |
कोलकाता | 84-84 पैसे | 112.19 रुपए | 97.02 रुपए |
चेन्नई | 76-76 पैसे | 108.21 रुपए | 108.21 रुपए |
इन राज्यों में 100 रुपए के पार पेट्रोल का भाव
मध्यप्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटक, ओडिशा, जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में पेट्रोल का भाव 100 रुपए चल रहा है। मुंबई में पेट्रोल की कीमत सबसे अधिक है।
ये भी पढ़ें- महंगाई में एक और झटका: 19 KG वाले कमर्शियल सिलेंडर के दाम 250 रुपए बढ़े, चेक करें नए रेट्स
12 दिनों में 10वीं बार बढ़े दाम
22 मार्च से पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ने शुरू हुए हैं। तब से अब तक 24 मार्च और 01 अप्रैल यानी कुल दो दिन छोड़कर हर रोज कीमतों में उछाल आ रहा है। 02 अप्रैल की बढ़ोतरी को मिलाकर कुल 10 दिनों में पेट्रोल 7 रुपए 20 पैसे महंगा हो गया है। 22 मार्च से 02 अप्रैल तक यानी कुल 12 दिन में 10 बार पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ें हैं।
MP के प्रमुख शहरों में भी इजाफा
मध्यप्रदेश में भी आम आदमी को महंगाई का झटका लगा है। आज एक बार फिर पेट्रोल-डीजल के दामों में बढ़ोतरी हुई है।
शहर | पेट्रोल | डीजल |
भोपाल | 115.11 | 98.30 |
ग्वालियर | 114.98 | 98.18 |
इंदौर | 115.09 | 98.31 |
जबलपुर | 115.40 | 98.59 |
अभी नहीं थमेगी महंगाई मार!
रूस-यूक्रेन युद्ध के बीच फरवरी में अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के दाम 13 साल 8 महीने के उच्चतम स्तर 139.13 डॉलर प्रति बैरल तक पहुंच गए थे। चुनाव के दौरान कंपनियों ने दाम नहीं बढ़ाए थे, इसलिए उसकी भरपाई अब शुरू कर दी गई है।
ये भी पढ़ें- आज से क्रिप्टोकरेंसी से होने वाली कमाई पर देना होगा 30% टैक्स, जानिए आप पर कैसे पड़ेगा असर
अंतर्राष्ट्रीय बाजार में रूस-यूक्रेन युद्ध के बीच फरवरी में कच्चे तेल के दाम 130 डॉलर प्रति बैरल के उच्चतम स्तर से गिरकर अब 103 डॉलर तक आ गए हैं। लेकिन इस बीच राष्ट्रीय बाजार में पेट्रोल-डीजल के भाव में भारी उछाल आ रहा है। एक्सपर्ट्स का अनुमान है कि अभी कीमतों में बढ़ोतरी का सिलसिला थमने वाला नहीं हैं।
SMS से चेक करें अपने शहर में पेट्रोल-डीजल का भाव
आप एक SMS के जरिए रोज अपने शहर में पेट्रोल-डीजल की कीमत जान सकते हैं। इसके लिए इंडियन ऑयल (IOCL) के ग्राहकों को RSP कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर भेजना होगा। हर शहर का कोड अलग-अलग है, जो आपको IOCL की वेबसाइट से मिल जाएगा।