Uncategorizedताजा खबरबॉलीवुडमनोरंजन

फिल्ममेकर गंगू रामसे का निधन : एक महीने से अस्पताल में थे भर्ती, फिल्म इंडस्ट्री में हॉरर फिल्मों के लिए थे मशहूर

एंटरटेनमेंट डेस्क। बॉलीवुड के दिग्गज फिल्ममेकर, सिनेमैटोग्राफर और प्रोड्यूसर गंगू रामसे का निधन हो गया है। उन्होंने 83 की उम्र में इस दुनिया को अलविदा कह दिया है। बताया जा रहा है कि, वे करीब एक महीने से बीमार चल रहे थे। उन्हें मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां उन्होंने रविवार सुबह 8 बजे आखिरी सांस ली। गंगू के निधन से इंडस्ट्री में शोक की लहर है।

अक्षय, सैफअली खान के साथ किया काम

फिल्म इंडस्ट्री में रामसे ब्रदर्स हॉरर फिल्में बनाने के लिए मशहूर थे। गंगू रामसे ने भी कई फेमस फिल्मों में काम किया है। इसमें वीराना, पुराना मंदिर, बंद दरवाजा, दो गज जमीन के नीचे, सामरी, तहखाना, पुरानी हवेली और खोज जैसी क्लासिक हॉरर फिल्में शामिल हैं।
इसके अलावा गंगू ने सैफ अली खान की पहली फिल्म ‘आशिक आवारा’ के लिए भी काम किया। उन्होंने अक्षय कुमार के साथ ‘खिलाड़ियों का खिलाड़ी’, ‘सबसे बड़ा खिलाड़ी’ और ‘मिस्टर एंड मिसेज खिलाड़ी’ जैसी सुपरहिट फिल्मों में भी काम किया।

7 भाई थे रामसे

कुमार रामसे, गंगू रामसे, तुलसी रामसे, अर्जुन रामसे, श्याम रामसे, केशु रामसे और किरण रामसे सात भाई हैं जिन्हें लोग रामसे ब्रदर्स के नाम से जानते हैं। इन भाइयों ने अपने अधिकांश करियर में एक साथ ही काम किया था।

2021 में बड़े भाई कुमार रामसे ने छोड़ी दुनिया

रामसे ब्रदर्स ने 70 के दशक से 90 के दशक तक कई हॉरर फिल्में बनाईं। 7 भाइयों में से एक कुमार रामसे का 2021 में मुंबई में निधन हो गया था। वहीं 5 भाई तुलसी, श्याम, केशू, किरण और अर्जुन रामसे पहले ही दुनिया को अलविदा कह चुके हैं।

ये भी पढ़ें-Jeetendra Birthday : एक्ट्रेस का बॉडी डबल बनकर शुरू किया था करियर, हिट फिल्मों से बनाया रिकॉर्ड लेकिन नहीं मिला एक भी अवार्ड; आज कहलाते हैं बॉलीवुड के जंपिंग जैक

संबंधित खबरें...

Back to top button