ताजा खबरबॉलीवुडमनोरंजन

टीवी एक्ट्रेस नीलू कोहली के पति हरमिंदर सिंह का निधन, बाथरूम में मिला शव

एंटरटेनमेंट डेस्क। टीवी और फिल्मों की मशहूर एक्ट्रस नीलू कोहली के पति हरमिंदर सिंह का निधन हो गया है। नीलू के पति ने शुक्रवार (24 मार्च) को मुंबई में अंतिम सांस ली। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, हरमिंदर सिंह घर पर ही बाथरूम में बेहोश मिले थे। नीलू की दोस्त वंदना ने एक्ट्रेस के पति की मौत की खबर कंफर्म की। इसके साथ ही उन्होंने बताया कि, हरमिंदर को डायबिटीज थी।

कैसे हुई मौत

जानकारी के मुताबिक, एक्ट्रेस के पति हरमिंदर पूरी तरह स्वस्थ थे और शुक्रवार दोपहर गुरुद्वारे भी गए थे। वापस आने के बाद जब वो बाथरूम गए तो वहां उनका पैर फिसल गया और वो गिर गए। बाथरूम में गिरने के बाद उनकी मौत हो गई। उस समय घर पर सिर्फ एक हेल्पर मौजूद था। जिसने एक्ट्रेस नीलू कोहली को इसकी जानकारी दी। उन्हें अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

कई फिल्मों में काम कर चुकी हैं नीलू

नीलू कोहली छोटे पर्दे से लेकर बॉलीवुड तक अपनी एक्टिंग का दम दिखा चुकी हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरूआत साल 1999 में ‘दिल क्या करे’ में सपोर्टिंग रोल के तौर पर की थी। उन्होंने पंजाबी सीरियल ‘निम्मो ते विम्मो’ में भी काम किया। वो साल 2022 में पीरियड ड्रामा मूवी ‘जोगी’ में दिखी थीं।  उन्होंने हिंदी सीरियल ‘जय हनुमान’ में भी एक्टिंग के साथ ही कई टीवी सीरियल में नजर आ चुकी हैं। इसके अलावा वह ‘हिंदी मीडियम’, ‘हाउसफुल 2’, और ‘रन’ जैसी मूवीज का भी हिस्सा रह चुकी हैं।

मनोरंजन जगत की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…

संबंधित खबरें...

Back to top button