आरा में सुबह की सैर बनी आखिरी सफर! रिटायर्ड कस्टम अधिकारी पर बरसाईं गोलियां, जमीन विवाद का शक
बिहार के आरा में सुबह टहलने निकले 70 वर्षीय पूर्व कस्टम अधिकारी राम कुमार सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गई। जैन कॉलेज के पास हुई इस वारदात में हमलावरों ने उन पर ताबड़तोड़ गोलियां चलाईं। शुरुआती जानकारी में जमीन विवाद की आशंका जताई गई है। पुलिस CCTV फुटेज और अन्य सबूतों की मदद से आरोपियों का पता लगाने में जुटी है।
Aditi Rawat
15 Oct 2026

























