Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

T20 World Cup 2024 : टी 20 वर्ल्ड कप के लिए सभी 20 टीमें फाइनल, पहली बार युगांडा ने भी किया क्वालिफाई, जिम्बाब्वे बाहर

T20 World Cup 2024 : टी 20 वर्ल्ड कप के लिए सभी 20 टीमें फाइनल, पहली बार युगांडा ने भी किया क्वालिफाई, जिम्बाब्वे बाहर
स्पोर्ट्स डेस्क। टी 20 वर्ल्डकप 2024 (T-20 world cup 2024) के लिए 20 टीमों ने क्वालिफाई कर लिया है। इस टूर्नामेंट में पहली बार अफ्रीकी देश युगांडा ने क्वालिफाई किया है। युगांडा की टीम पहली बार ICC वर्ल्ड कप खेलेगी। वहीं युगांडा की जीत के साथ ही जिम्बाब्वे की उम्मीदों पर पानी फिर गया है, जिम्बाब्वे टी20 वर्ल्ड कप 2024 से बाहर हो गया। युगांडा वर्ल्ड कप के लिए क्वालिफाई करने वाला अफ्रीका का 5वां देश बना है। युगांडा के अलावा, नामीबियो ने भी वेस्टइंडीज और अमेरिका में होने वाले वर्ल्ड कप का टिकट हासिल किया है। टी-20 वर्ल्ड कप 6 जून 2024 से वेस्टइंडीज और अमेरिका में खेला जाएगा।

इन टीमों को मिली डायरेक्ट एंट्री

  • अमेरिका
  • वेस्टइंडीज
  • ऑस्ट्रेलिया
  • इंग्लैंड
  • भारत
  • नीदरलैंड
  • न्यूजीलैंड
  • पाकिस्तान
  • साउथ अफ्रीका
  • श्रीलंका
  • अफगानिस्तान
  • बांग्लादेश

इन 8 टीमों ने किया क्वालिफाई

  • आयरलैंड
  • स्कॉटलैंड
  • पापुआ न्यू गिनी
  • कनाडा
  • नेपाल
  • ओमान
  • नामीबिया
  • युगांडा

ऐसा रहेगा टी20 वर्ल्ड कप का फॉर्मेट

आगामी टी20 वर्ल्ड कप अगले साल 3 जून से लेकर 30 जून तक वेस्टइंडीज और यूएसए में खेला जाएगा। 20 टीमों वाला टूर्नामेंट कुल नॉकआउट समेत कुल तीन स्टेज में खेला जाएगा। सभी टीमों 20 टीमों को 4-4 के कुल 5 ग्रुप में बांटा जाएगा। हर ग्रुप की टॉप 2 टीमें सुपर-8 में प्रवेश करेगी। इसके बाद फिर सभी 8 टीमों को 4-4 के 2 ग्रुप में बांटा जाएगा। सुपर-8 स्टेज में दोनों ग्रुप की दो-दो शीर्ष टीमें सेमीफाइनल में एंट्री करेंगी। दो सेमीफाइनल मुकाबले के जरिए दो टीमें फाइनल में जगह बनाएंगी।

टी20 विश्व कप के लिए 20 टीमों ने किया क्वालीफाई

टी20 विश्व कप 2024 के लिए क्वालीफाई करने वाली 20 टीमें टीम हैं। अमेरिका, वेस्टइंडीज, अफगानिस्तान, ऑस्ट्रेलिया, बांग्लादेश, इंग्लैंड, भारत, पाकिस्तान, साउथ अफ्रीका, श्रीलंका, न्यूजीलैंड और न्यूजीलैंड को आगामी टी20 वर्ल्ड कप के लिए डायरेक्ट एंट्री मिली। बाकी 8 टीमों का फैसला रीजनल क्वालिफायर्स के जरिए हुआ है। वहीं आयरलैंड, स्कॉटलैंड, पापुआ न्यू गिनी, कनाडा, नेपाल, ओमान, नामीबिया और युगांडा ने क्वालिफायर्स के जरिए अगले टी20 वर्ल्ड कप के लिए जगह पक्की है। ये भी पढ़ें- राहुल द्रविड़ ही रहेंगे टीम इंडिया के कोच, BCCI ने किया ऐलान, सपोर्ट स्टाफ का कॉन्ट्रैक्ट भी बढ़ाया; टी-20 वर्ल्ड कप तक रहने की संभावना
Mithilesh Yadav
By Mithilesh Yadav

वर्तमान में पीपुल्स समाचार के डिजिटल विंग यानी 'पीपुल्स अपडेट' में बतौर सीनियर सब-एडिटर कार्यरत हूं।...Read More

Latest Posts