क्रिकेटखेल

T-20 World Cup: टीम इंडिया को बड़ा झटका… कप्तान रोहित शर्मा हुए चोटिल, कलाई पर लगी बॉल और फिर…

टी-20 वर्ल्ड कप में इंग्लैंड के खिलाफ होने वाले सेमीफाइनल मैच से पहले टीम इंडिया को बड़ा झटका लगा है। एडिलेड में प्रैक्टिस के दौरान भारतीय कप्तान रोहित शर्मा के दाहिने हाथ की कलाई पर चोट लग गई। दर्द के चलते वे प्रैक्टिस छोड़कर 40 मिनट बाहर बैठे रहे। हालांकि, मेडिकल ट्रीटमेंट के बाद रोहित प्रैक्टिस पर दोबारा लौट आए।

10 नवंबर को इंग्लैंड से मुकाबला

भारतीय टीम टी-20 वर्ल्ड कप के दूसरे सेमीफाइनल में इंग्लैंड के खिलाफ खेलेगी। यह मुकाबला 10 नवंबर को एडिलेड में खेला जाएगा। भारतीय टीम सुपर-12 में ग्रुप-2 में शीर्ष पर थी। इंडिया ने 5 मैचों में से चार में जीत हासिल की है। उसने पाकिस्तान, नीदरलैंड, बांग्लादेश और जिम्बाब्वे के खिलाफ जीत हासिल की थी। उसके पांच मैचों में आठ अंक थे। टीम इंडिया को सिर्फ अफ्रीका के हाथों हार का सामना करना पड़ा था।

सेमीफाइनल का पूरा शेड्यूल

दोनों ग्रुप की अंक तालिका में शीर्ष पर रहने वाली टीमें दूसरे ग्रुप में दूसरे स्थान पर रहने वाली टीम के साथ सेमीफाइनल मैच खेलेंगी। ऐसे में टीम इंडिया का सामने इंग्लैंड से होगा। वहीं पाकिस्तान का मुकाबला न्यूजीलैंड से होगा।

न्यूजीलैंड बनाम पाकिस्तान- 9 नवंबर, सिडनी (दोपहर 1.30 बजे)
भारत बनाम इंग्लैंड- 10 नवंबर, एडिलेड (दोपहर 1.30 बजे)

इन दोनों सेमीफाइनल्स में जीतने वाली टीम के बीच 13 नवंबर को फाइनल मुकाबला होगा। ये मैच मेलबर्न में खेला जाएगा।

पहले ग्रुप की अंक तालिका

टीम मैच जीते हारे बेनतीजा अंक रन रेट
न्यूजीलैंड 5 3 1 1 7 +2.113
इंग्लैंड 5 3 1 1 7 +0.473
ऑस्ट्रेलिया 5 3 1 1 7 -0.173
श्रीलंका 5 2 3 0 4 -0.422
आयरलैंड 5 1 3 1 3 -1.615
अफगानिस्तान 5 0 3 2 2 -0.571

दूसरे ग्रुप की अंक तालिका

टीम मैच जीते हारे बेनतीजा अंक रन रेट
भारत 5 4 1 0 8 +1.319
पाकिस्तान 5 3 2 0 6 +1.028
दक्षिण अफ्रीका 5 2 2 1 5 +0.874
नीदरलैंड 5 2 3 0 4 -0.849
बांग्लादेश 5 2 3 0 4 -1.176
जिम्बाब्वे 5 1 3 1 3 -1.138

टी-20 वर्ल्ड कप 2022 में भारतीय टीम का सफर

  • बनाम पाकिस्तान- चार विकेट से जीत।
  • बनाम नीदरलैंड्स- 56 रन से जीत।
  • बनाम साउथ अफ्रीका- 5 विकेट से जीत।
  • बनाम बांग्लादेश- 5 रनों से जीत।
  • बनाम जिम्बाब्वे- 71 रनों से जीत।

खेल से जुड़ी अन्य खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

संबंधित खबरें...

Back to top button