RSS NEWS : मध्यक्षेत्र, मालवा प्रांत में बदलाव, दीपक विस्पुते की जगह स्वप्निल कुलकर्णी को मध्यक्षेत्र की कमान, 1 लाख शाखाओं का रखा लक्ष्य

नागपुर/भोपाल। संघ मुख्यालय नागपुर में आयोजित राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) की अखिल भारतीय प्रतिनिधि सभा की बैठक में मध्य क्षेत्र व मालवा प्रांत को लेकर कई अहम फैसले लिए गए है। अब दीपक विस्पुते की जगह स्वप्निल कुलकर्णी को मध्य भारत प्रांत का नया क्षेत्र प्रचारक बनाया गया है, वहीं राजमोहन को मालवा प्रांत के नए प्रांत प्रचारक की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
मालवा प्रांत के वर्तमान प्रचारक बलिराम को अखिल भारतीय सामाजिक सद्भाव प्रमुख बनाया गया है। इंदौर में विभाग प्रचारक रहे विमल गुप्ता अब मध्य भारत प्रांत के नए प्रांत प्रचारक बने है। इसके अलावा वर्तमान में मालवा प्रांत के प्रांत प्रचार प्रमुख विनय दीक्षित अब प्रज्ञा प्रवाह के संयोजक बनाए गए है।
किसको मिला कौन सा पद
अब तक मध्य क्षेत्र के प्रचारक की जिम्मेदारी संभाल रहे दीपक विस्पुते अब अखिल भारतीय सह बौदि्धक प्रमुख बनाए गए है। बलिराम पटेल अखिल भारतीय सामाजिक सद्भाव प्रमुख बनाए गए हैं। विमल गुप्ता को मध्य भारत प्रांत का प्रचारक बनाया गया है। विनय दीक्षित प्रज्ञा प्रवाह के संयोजक बनाए गए हैं।