PlayBreaking News

महाकाल के दरबार पहुंचे क्रिकेटर उमेश यादव, पत्नी के साथ किए दर्शन; भस्म आरती में हुए शामिल

Follow on Google News
महाकाल के दरबार पहुंचे क्रिकेटर उमेश यादव, पत्नी के साथ किए दर्शन; भस्म आरती में हुए शामिल
उज्जैन। भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज उमेश यादव (Umesh Yadav) पत्नी तान्या वाधवा के साथ उज्जैन पहुंचे। यहां उन्होंने विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर (Mahakal Mandir) में दर्शन कर पूजा-अर्चना की। तड़के 4 बजे भस्म आरती में दोनों शामिल हुए। देहरी से जल चढ़ाकर महाकाल का आशीर्वाद लिया।

महाकाल के परम भक्त हैं उमेश

उमेश भगवान महाकाल के परम भक्त हैं। दर्शन के बाद उमेश ने कहा कि काफी अच्छे से दर्शन हुए हैं। जय श्री महाकाल। इससे पहले 20 मार्च 2023 और फिर जुलाई 2023 में भी उज्जैन आकर महाकाल के दर्शन कर चुके हैं। https://twitter.com/y_umesh/status/1768867203783500251?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1768867203783500251%7Ctwgr%5Ef1edca4995939b9841bfd3fe1f09f9364819a56f%7Ctwcon%5Es1_&ref_url=https%3A%2F%2Fwww.haribhoomi.com%2Fstate-local%2Fmadhya-pradesh%2Fnews%2Findian-cricket-team-fast-bowler-umesh-yadav-visited-baba-mahakal-in-ujjain-with-his-wife-15243 IPL शुरू होने से पहले भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज उमेश यादव ने शनिवार को बाबा महाकाल के दर्शन कर आशीर्वाद लिया है। इस दौरान वह महाकाल की भक्ति में रमे नजर आए। महाकाल मंदिर के पुजारी ने उमेश यादव को महाकाल मंदिर की पारंपरिक चुनरी भी भेंट की है।

बाबा महाकाल ने धारण किया त्रिनेत्र

शनिवार को भगवान महाकाल का जल से अभिषेक कर दूध, दही, घी, शकर, शहद और फलों के रस से बने पंचामृत से उनका पूजन किया गया। बाबा महाकाल का चंदन, मेवा, भांग और आभूषणों से राजा की तरह दिव्य शृंगार किया गया। महाकाल ने त्रिनेत्र धारण किया।
Shivani Gupta
By Shivani Gupta

शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts