ताजा खबरधर्म

Surya Grahan 2023: वैशाख अमावस्या पर लगेगा साल का पहला सूर्य ग्रहण, जानें कहां दिखेगा ग्रहण का नजारा

Surya Grahan 2023 : साल 2023 का पहला सूर्य ग्रहण 20 अप्रैल को लगने जा रहा है। हिंदू पंचांग के अनुसार वैशाख माह के कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि को साल का पहला ग्रहण लगेगा। वैशाख अमावस्या हिंदू नववर्ष की पहली अमावस्या कहलाती है। इसे सुतवाई अमावस्या के नाम से भी जाना जाता है।

हिंदू धर्म में सूर्य और चंद्र ग्रहण को अशुभ माना गया है। ग्रहण की अवधि में पूजा, मांगलिक कार्य, भोजन बनाना-पकाना, गर्भवती महिलाओं के बाहर निकलने पर पाबंदी लग जाती है। आइए जानते हैं सूर्य ग्रहण का समय, सूतक काल, भारत में इसका क्या असर होगा…

कब लगेगा सूर्य ग्रहण ?

20 अप्रैल 2023 गुरुवार को साल का पहला सूर्य ग्रहण सुबह 7 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा। दोपहर 12 बजकर 29 मिनट पर इसकी समाप्ति होगी। इस सूर्य ग्रहण की अवधि 5 घंटे 24 मिनट की होगी। हालांकि, ये सूर्य ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा और न ही भारत में रहने वाले लोगों पर इसका कोई प्रभाव पड़ेगा। जबकि दुनिया के बाकी हिस्सों में इसे आसानी से देखा जा सकेगा। वैशाख अमावस्या पर इस बार एक ही दिन में तीन सूर्य ग्रहण दिखेंगे, जिसे वैज्ञानिकों ने हाइब्रिड सूर्य ग्रहण का नाम दिया है।

भारत में सूतक काल मान्य नहीं होगा

साल 2023 के पहले सूर्य ग्रहण का भारत पर असर नहीं होगा। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, जिस देश में सूर्य ग्रहण का प्रभाव नहीं होता वहां सूतक काल भी मान्य नहीं होता है। सूतक काल वह अशुभ समय है जो सूर्य ग्रहण से कुछ घंटे पहले लगता है।

कहां-कहां दिखेगा सूर्य ग्रहण

साल का पहला सूर्य ग्रहण भारत में नहीं दिखेगा। यह सूर्य ग्रहण सिंगापुर, थाईलैंड, ताइवान, मलेशिया, फिजी, जापान, कंबोडिया, चीन, अमेरिका, माइक्रोनेशियासमोआ, पापुआ न्यू गिनी, इंडोनेशिया, सोलोमन, बरूनी, अंटार्कटिका, ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड, वियतनाम, फिलीपींस, दक्षिण हिंद महासागर और दक्षिण प्रशांत महासागर जैसी जगहों पर दिखाई देगा।

2023 के ग्रहण की लिस्ट

  • साल का पहला सूर्य ग्रहण – 20 अप्रैल, 2023
  • साल का पहला चंद्र ग्रहण – 05 मई, 2023
  • साल का दूसरा सूर्य ग्रहण – 14 अक्टूबर, 2023
  • साल का दूसरा चंद्र ग्रहण – 29 अक्टूबर, 2023

(नोट: यहां दी गई सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। हम मान्यता और जानकारी की पुष्टि नहीं करते हैं।)

धर्म से जुड़ी अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें…

संबंधित खबरें...

Back to top button