हरियाणा में आज पेट्रोल-डीजल नहीं मिलेगा। राज्य के सभी जिलों के पेट्रोल पंप 15 नवंबर को बंद रहेंगे। हरियाणा पेट्रोल-डीजल डीलर एसोसिएशन ने हड़ताल की घोषणा की है। ऑल हरियाणा पेट्रोलियम डीलर एसोसिएशन ने फिलहाल 24 घंटे पेट्रोल पंप बंद का आह्वान किया है। हड़ताल15 नवंबर सुबह 6 बजे से 16 नवंबर सुबह 6 बजे तक रहेगी पेट्रोल पंप डीलरों ने कहा है कि अगर मांगें पूरी नहीं हुई तो हड़ताल जारी रखेंगे।
इन वाहनों को मिलेगा पेट्रोल-डीजल
एसोसिएशन का कहना है कि सरकार की नीतियों के चलते उन्हें नुकसान हो रहा है। इसी के विरोध में 24 घंटे की हड़ताल कर रहे हैं। हड़ताल के दौरान सरकारी वाहनों, एंबुलेंस और पुलिस की गाड़ियों को फ्यूल दिया जाएगा। पेट्रोल पंप डीलर्स ने कहना है कि अगर उनकी मांगे पूरी नहीं हुई तो हड़ताल आगे भी जारी रखेंगे और यह हड़ताल अनिश्चितकाल भी हो सकती है।
पेट्रोल पंप डीलर्स ने रखी अपनी मांगें
- पेट्रोल पंप डीलर्स की मांग है कि राज्य में पेट्रोल और डीजल पर लगने वाले वैट को घटाया जाए।
- तेल कंपनियों की ओर से डीलरों पर थोपी गई एक्साइज ड्यूटी और वैट कम किया जाए।
- बायो डीजल के नाम पर नकली डीजल की बिक्री रोकी जाए।
- एक्ससाइज डयूटी में कटौती से डीलर्स को हुए नुकसान की भरपाई की जाए।
- केंद्र सरकार की ओर से पेट्रोल पर 5 रुपए और डीजल पर 10 रुपए एक्साइज ड्यूटी कम करने से प्रति पेट्रोल पंप संचालक को लगभग 5 लाख रुपए का नुकसान हुआ है। इसकी भरपाई की जाए।
- डीलर कमीशन को बढ़ाया जाए, जो कि 2017 के बाद से नहीं बढ़ा है ।
- इसके साथ ही पिछले चार सालों का बकाया कमीशन भी दिया जाए।