
मध्यप्रदेश में एक बार फिर मानसून एक्टिव हो गया है। भीषण गर्मी से लोगों को राहत मिली है। बता दें कि दक्षिण पश्चिम मानसून प्रदेश के चंबल संभाग के जिलों में ग्वालियर, दतिया एवं उज्जैन में प्रवेश कर चुका है। दक्षिण पश्चिम मानसून की उत्तरी सीमा दीसा, रतलाम, जयपुर, रोहतक, पठानकोट और जम्मु से होकर ही गुजर रही है। वर्तमान में अलग-अलग स्थानों पर 4 वेदर सिस्टम एक्टिव हैं।
24 घंटे में यहां हुई बारिश
पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश के रीवा, शहडोल, जबलपुर, सागर एवं नर्मदापुरम संभागों के जिलों में अधिकांश स्थानों पर, भोपाल, ग्वालियर एवं चंबल संभागों के जिलों में कई स्थानों पर इंदौर संभाग के जिलों में कहीं-कहीं वर्षा दर्ज की गई तथा उज्जैन संभाग के जिलों में मौसम मुख्यत शुष्क रहा। हनुमना में 15, बीजाडांडी में 14, मउगंज, जैसीनगर में 11, जबलपुर, केसली में 9, देवेन्द्र नगर, पलेरा, बीना में 8, सीहावल, बबई में 7. बैतूल, सागर में 6 सेमी बारिश दर्ज की गई।
भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी
मौसम विभाग ने गुना, अशोक नगर, शिवपुरी, ग्वालियर, दतिया, श्योपुर कलां, मुरैना, भिण्ड, नीमच एवं मंदसौर जिलों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।
इन जिलों में येलो अलर्ट जारी
मौसम विभाग का पूर्वानुमान कहता है कि अगले 24 घंटों में उमरिया, डिंडौरी, सागर, छतरपुर, निवाड़ी, टीकमगढ़, विदिशा, रायसेन, राजगढ़, नर्मदापुरम, बैतूल, हरदा, खंडवा, इंदौर, रतलाम, देवास, शाजापुर एवं आगर जिलों में मध्यम से भारी वर्षा की संभावना है। यहां येलो अलर्ट जारी किया गया है।
इसके साथ ही भोपाल, नर्मदापुरम, ग्वालियर, शहडोल, सागर, रीवा, जबलपुर, इंदौर, उज्जैन एवं चंबल संभागों के जिलों में गरज के साथ बिजली चमकने या गिरने की संभावना है।
प्रमुख शहरों का तापमान
शहर | अधिकतम तापमान (डिग्री सेल्सियस) | न्यूनतम तापमान (डिग्री सेल्सियस) |
भोपाल | 33.3 | 26.4 |
जबलपुर | 35.5 | 22.8 |
ग्वालियर | 38.4 | 24.4 |
इंदौर | 32.4 | 25.2 |