Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

दिल्ली से वडोदरा जाने वाली एयर इंडिया की फ्लाइट में मचा हड़कंप, टिशू पेपर पर "बम" लिखा मिला, लोग घबराए

दिल्ली से वडोदरा जाने वाली एयर इंडिया की फ्लाइट में मचा हड़कंप, टिशू पेपर पर "बम" लिखा मिला, लोग घबराए
नई दिल्ली। इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट (IGI) पर दिल्ली से वडोदरा जाने वाली एयर इंडिया की फ्लाइट में उस समय हड़कंप मच गया, जब चालक दल के सदस्य ने विमान के शौचालय में एक टिशू पेपर देखा, जिस पर "बम" लिखा था। पुलिस ने गुरुवार को जानकारी देते हुए बताया कि बुधवार शाम करीब 7.30 बजे ‘बम’ लिखा टिशू पेपर मिलने के बाद विमान की तलाशी ली गई, लेकिन कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला। एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि जब चालक दल के सदस्य ने "बम" लिखा टिशू पेपर देखा, उस समय विमान उड़ान भरने के लिए तैयार था। केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) और दिल्ली पुलिस को सूचित किया गया। इसके बाद यात्रियों को विमान से नीचे उतरने के लिए कहा गया। विमान की पूरी जांच की गई, लेकिन कुछ नहीं मिला। बाद में यात्री दूसरे विमान से अपने गंतव्य के लिए रवाना हो गए।

12 मई को मिली धमकी निकली अफवाह

इससे पहले रविवार (12 मई) को ई-मेल के जरिए इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयपोर्ट (IGI) के साथ-साथ दिल्ली के कई अस्पतालों को बम से उड़ाने की धमकी मिली थी, जिसे पुलिस ने जांच के बाद महज अफवाह बताया। 1 मई को दिल्ली-एनसीआर के 150 से ज्यादा स्कूलों को फर्जी धमकी भरे ई-मेल मिले थे, यह भी बाद भी अफवाह निकली। ये भी पढ़ें- Jet Airways के फाउंडर नरेश गोयल की पत्नी का निधन, लंबे समय से कैंसर से जूझ रही थीं अनीता गोयल; मुंबई में ली अंतिम सांस
Shivani Gupta
By Shivani Gupta

शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...

Latest Posts