Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

IND vs AUS : चैंपियंस ट्रॉफी में सेमीफाइनल का पहला मुकाबला आज, दुबई के इंटरनेशनल स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, जानें क्या है प्लेइंग-11

IND vs AUS : चैंपियंस ट्रॉफी में सेमीफाइनल का पहला मुकाबला आज, दुबई के इंटरनेशनल स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, जानें क्या है प्लेइंग-11
चैंपियंस ट्रॉफी का पहला सेमीफाइनल मुकाबला आज दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेला जाएगा। मैच दोपहर 2.30 बजे से शुरू होगा। इस टूर्नामेंट में पहली बार दोनों टीमें एक दूसरे का मुकाबला करेंगी। इसके साथ ICC टूर्नामेंट के नॉकआउट में दोनों टीमें 9वीं बार एक दूसरे के खिलाफ खेलेंगी। इसके पहले हुए मैच में दोनों टीमों को 4-4 जीत मिली। साथ ही 2023 में वनडे वर्ल्ड कप फाइनल में दोनों का आखिरी सामना हुआ था। इस मैच में ऑस्ट्रेलिया ने 6 विकेट से जीत हासिल की थी। 

श्रेयस भारत के टॉप स्कोरर, ड्वारशस टॉप विकेट टेकर

इस बार चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के दो प्लेयर्स ने शतक लगाए, जिसमें शुभमन गिल और विराट कोहली शामिल है। वहीं श्रेयस अय्यर ने पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के खिलाफ अर्धशतक लगाई है। साथ ही वह 3 मैचों में 150 रन बनाकर टीम के टॉप स्कोरर रहें। इसके साथ मोहम्मद शमी, वरुण चक्रवर्ती और कुलदीप यादव ने टीम के लिए 5-5 विकेट लिए हैं।   वहीं विरोधी टीम ऑस्ट्रेलिया ने पहले मुकाबले में इंग्लैंड को 5 विकेट से हराया था। लिमिटेड मुकाबलों में जोश इंग्लिस टीम के टॉप स्कोरर रहे, उनके नाम 120 रन हैं। बेन ड्वारशस 6 विकेट लेकर टॉप बॉलर हैं। दोनों टीमों की पॉसिबल प्लेइंग-11 भारत : रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या, अक्षर पटेल, रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव, हर्षित राणा/वरुण चक्रवर्ती और मोहम्मद शमी। ऑस्ट्रेलिया: स्टीव स्मिथ (कप्तान), ट्रेविस हेड, जैक फ्रेजर मैगर्क/कूपर कोनोली, मार्नस लाबुशेन, जोश इंग्लिस (विकेटकीपर), एलेक्स कैरी, ग्लेन मैक्सवेल, नाथन एलिस, बेन ड्वारशस, एडम जम्पा और तनवीर संघा।

वनडे और ICC टूर्नामेंट में ऑस्ट्रेलिया आगे

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच अब तक 151 वनडे खेले गए, जिसमें 57 मैच भारत ने और 84 मैच ऑस्ट्रेलिया ने जीता। वहीं 10 मैच ड्रा रहें। इस बार दुबई में दोनों टीमें पहले बार खेलेंगी। भारत ने टूर्नामेंट में अपने तीनों मैच इसी मैदान पर खेले, जबकि ऑस्ट्रेलिया ने तीनों मैच पाकिस्तान में खेले। ICC के 2 वनडे टूर्नामेंट होते हैं, वर्ल्ड कप और चैंपियंस ट्रॉफी। इन टूर्नामेंट में दोनों टीमें 18 बार भिड़ीं, 7 में भारत और 10 में ऑस्ट्रेलिया को जीत मिली। हालांकि, ICC टूर्नामेंट के नॉकआउट में दोनों टीमें 9वीं बार भिड़ेंगी। इससे पहले हुए 8 मुकाबलों में नतीजे बराबरी के रहे। 4-4 बार दोनों को जीत मिली।

पिच रिपोर्ट

दुबई की पिच पहले तेज गेंदबाजों के लिए अनुकूल मानी जाती थी, लेकिन चैंपियंस ट्रॉफी में स्पिनर्स का प्रभाव ज्यादा देखने को मिला। मैच के शुरुआती हिस्से में पेसर्स हावी रहे, जबकि दूसरी पारी में स्पिनर्स ने खेल बदल दिया। अब तक खेले गए तीन मुकाबलों में एक बार पहले बल्लेबाजी करने वाली और दो बार टारगेट अचीव करने वाली टीम को जीत मिली। हालांकि, टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करना फायदेमंद साबित हो सकता है, क्योंकि अब तक कोई भी टीम 250 से अधिक रन नहीं बना पाई है। ऐसे में यदि पहली पारी में 265 या उससे ज्यादा का स्कोर खड़ा किया जाता है, तो वह निर्णायक साबित हो सकता है।

वेदर कंडीशन

दुबई में मंगलवार को बारिश की कोई संभावना नहीं है। टेम्परेचर 21 से 29 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा। हवा 27 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलेगी। रात को ओस गिरने की भी कोई संभावना नहीं है। ये भी पढ़ें- भोपाल: नमाज पढ़ने गए युवक की चाकू मारकर हत्या, परिजनों ने चार लोगों पर लगाया आरोप, गिरफ्तारी की मांग को लेकर किया प्रदर्शन
Akriti Tiwary
By Akriti Tiwary

Latest Posts