Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

मुंबई लाए गए सोमालिया के 35 समुद्री लुटेरे : INS कोलकाता ने मुंबई पुलिस को सौंपी कस्टडी, 6 दिन पहले नौसेना ने करवाया था सरेंडर

मुंबई लाए गए सोमालिया के 35 समुद्री लुटेरे : INS कोलकाता ने मुंबई पुलिस को सौंपी कस्टडी, 6 दिन पहले नौसेना ने करवाया था सरेंडर
मुंबई। सोमालिया तट के पास एक अभियान में पकड़े गए 35 समुद्री लुटेरों को शनिवार सुबह INS कोलकाता से मुंबई लाया गया। भारतीय नौसेना ने इन्हें मुंबई पुलिस के हवाले कर दिया है। यह कार्रवाई ‘ऑपरेशन संकल्प' के तहत की गई, जिसके तहत भारतीय नौसेना के जहाजों को अरब सागर और अदन की खाड़ी में तैनात किया गया है। दरअसल, 14 दिसंबर को समुद्री लुटेरों ने माल्टा के जहाज MV रुएन को हाईजैक कर लिया था और इसका इस्तेमाल समुद्र में डकैती करने के लिए कर रहे थे। 15 मार्च को भारतीय नौसेना चॉपर (हेलिकॉप्टर) जहाज को बचाने के लिए उसके करीब पहुंची थी। इस दौरान समुद्री लुटेरों ने चॉपर पर फायरिंग शुरू कर दी थी। नेवी ने लुटेरों से सरेंडर करने को कहा था। जिसके बाद 16 मार्च को इन लुटेरों ने नेवी के सामने सरेंडर कर दिया। https://twitter.com/AHindinews/status/1771379137929978301

2800 किलोमीटर दूर चलाया गया रेस्क्यू ऑपरेशन

भारतीय नौसेना ने अरब सागर में शनिवार (16 मार्च) को पिछले साल 14 दिसंबर को कब्जे में लिए गए पूर्व-एमवी रुएन से चालक दल के 17 सदस्यों को सफलतापूर्वक बचाया। इसी के साथ 3 महीने बाद जहाज MV रुएन को बचाने का ऑपरेशन पूरा किया। इंडियन नेवी का 40 घंटे का ऑपरेशन शाम को खत्म हुआ और चालक दल के सभी सदस्यों को बिना किसी चोट के बचा लिया गया। कार्रवाई के बाद 35 समुद्री लुटेरों ने सरेंडर कर दिया। ऑपरेशन भारत के समुद्री तट से 2800 किलोमीटर दूर चलाया गया था। नौसेना ने बताया कि उनकी कार्रवाई के बाद 35 समुद्री लुटेरों ने सरेंडर कर दिया और 17 क्रू मेंबर्स को सुरक्षित निकाला गया। बता दें कि जहाज का क्रू 110 से ज्यादा दिनों से लूटेरों के कब्जे में था। रेस्क्यू ऑपरेशन पूरा करने के लिए युद्धपोत INS सुभद्रा, ज्यादा ऊंचाई तक उड़ने वाले ड्रोन, P8I पैट्रोलिंग एयरक्राफ्ट का इस्तेमाल किया गया। indian navy rescue operation

नौसेना ने दी थी सरेंडर करने की चेतावनी

ऑपरेशन चलाने से पहले नौसेना ने समुद्री लुटेरों को सरेंडर करने को कहा था। मरीन कमांडोज को आदेश दिए गए थे अगर ये लूटेरे सरेंडर नहीं करते तो इनके खिलाफ एक्शन लिया जाए। जिसके बाद इंडियन नेवी ने रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। नौसेना का शुक्रवार को ही इस जहाज से कॉन्टेक्ट हुआ था। इस दौरान सोमालिया के समुद्री लुटेरों ने नेवी पर फायरिंग भी की थी।

भारतीय नौसेना ने जारी किया वीडियो

भारतीय नौसेना ने घटना का एक वीडियो शेयर किया था। जिसमें उन्होंने बताया था कि 14 दिसंबर को समुद्री लुटेरों ने माल्टा के जहाज MV रुएन को हाईजैक कर लिया था। जिसका इस्तेमाल वे समुद्र में डकैती करने के लिए कर रहे थे। 15 मार्च को हमारा एक चॉपर (हेलीकॉप्टर) जहाज को बचाने के लिए उसके करीब पहुंचा। इसके फौरन बाद समुद्री लुटेरों ने चॉपर पर फायरिंग शुरू कर दी। ये भी पढ़ें- Indian Navy : भारतीय नौसेना ने बचाया हाइजैक हुआ जहाज, 3 महीने बाद हुआ 17 लोगों का रेस्क्यू; 35 समुद्री लुटेरों ने किया सरेंडर
Manisha Dhanwani
By Manisha Dhanwani

मनीषा धनवानी | जागरण लेकसिटी यूनिवर्सिटी से BJMC | 6 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव में सब-एडिटर, एंकर, ...Read More

Latest Posts