PlayBreaking News

सिद्धू मूसेवाला ने दोबारा लिया जन्म! मां चरण कौर ने दिया बेटे को जन्म, पिता ने शेयर की बच्चे की पहली तस्वीर

Follow on Google News
सिद्धू मूसेवाला ने दोबारा लिया जन्म! मां चरण कौर ने दिया बेटे को जन्म, पिता ने शेयर की बच्चे की पहली तस्वीर
एंटरटेनमेंट डेस्क। दिवंगत पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला के घर खुशियों ने दस्तक दी है। सिंगर की मां चरण कौर ने बेटे को जन्म दिया है। सिद्धू मूसेवाला के पिता बलकौर सिंह ने सोशल मीडिया पर खुद बच्चे की पहली झलक दिखाते हुए इस बात की जानकारी दी है। बता दें कि, सिद्धू अपने परिवार के इकलौते बेटे थे। उनकी मौत के बाद उनका पूरा परिवार टूट गया था। जिसके बाद सिंगर के परिवार ने एक बड़ा फैसला लिया और IVF तकनीक से दोबार पेरेंट्स बने।

पिता ने पोस्ट साझा कर जाहिर की खुशी

सिद्धू मूसेवाला के पिता बलकौर सिंह ने बच्चे के साथ तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की है। इस तस्वीर के साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा, 'शुभदीप को चाहने वाले लाखों-करोड़ों लोगों के आशीर्वाद से भगवान ने शुभ के छोटे भाई को हमारी गोद में डाल दिया है। वाहेगुरु के आशीर्वाद से परिवार स्वस्थ है।' बता दें कि मूसेवाला का असली नाम शुभदीप सिंह सिद्धू था। Sidhu Moosewalas Mother Charan Kaur is Pregnant

2022 में हुई थी मूसेवाला की हत्या

29 मई 2022 की शाम को मानसा के गांव जवाहरके में 6 शूटरों ने फायरिंग कर मूसेवाला की हत्या कर दी थी। सिंगर के हत्या की जिम्मेदारी कुख्यात गैंगस्टर लॉरेंस की गैंग ने फेसबुक पर पोस्ट शेयर कर ली थी। कनाडा बैठे गैंगस्टर गोल्डी बराड़ ने इस पूरी साजिश को अंजाम दिया। जानकारी के अनुसार, पुलिस ने अभी तक इस मामले में 35 आरोपियों को नामजद किया है। इनमें से 4 की मौत हो चुकी है। sidhu family photo

क्या है IVF तकनीक ?

IVF तकनीक एक प्रेग्नेंसी प्रोसेस होती है, जो लगभग दो से तीन हफ्ते का समय लेती है। एग और स्पर्म को मां की बच्चेदानी में विकसित करने की बजाय लैबोरेटरी में विकसित करने की प्रोसेस ही इन विट्रो फर्टिलाइजेशन यानी IVF कहलाती है। जिसके बाद उस इनब्रायो को फाइन प्लास्टिक ट्यूब के जरिए महिला के गर्भाशय में प्रत्यारोपित किया जाता है। फिर बच्चा मां के गर्भ में ही पलता है। ये सारी प्रोसेस नेचुरल तरीके से होता है। जिनसे हेल्दी बच्चे का जन्म होता है। ये भी पढ़ें Fateh Teaser : जो आया है, वो जाएगा… सृष्टि के नियम के पालन में कत्लेआम मचाएंगे सोनू सूद, खून-खराबे से भरा फतेह का टीजर हुआ रिलीज
People's Reporter
By People's Reporter
नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts