अंतर्राष्ट्रीय

बांग्लादेश में श्रद्धा जैसा मर्डर… अबु बकर ने हिंदू युवती की हत्या कर तीन टुकड़े फिर नाले में बहाए

बांग्लादेश के खुलना में दिल्ली के श्रद्धा मर्डर केस जैसा दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक शादीशुदा शख्स ने अपनी हिंदू प्रेमिका का सिर काटकर हत्या कर दी। हत्या करने के बाद शव के तीन टुकड़े किए और उन्हें नाले में बहा दिया। फिलहाल, पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

दोनों के बीच चल रहा था झगड़ा

बांग्लादेश मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह घटना 7 नवंबर 2022 की है। मारी गई हिंदू लड़की का नाम कविता और आरोपी का नाम अबु बकर है। पुलिस को आरोपी ने बताया कि कई दिन से उसके और कविता के बीच झगड़ा चल रहा था। इसी से परेशान होकर उसने कविता की हत्या कर दी।

ये भी पढ़ें- Shraddha Murder Case : आफताब का नार्को टेस्ट होगा, कोर्ट ने 5 दिनों की पुलिस रिमांड में भेजा

अबु और कविता रिलेशन में थे

बांग्लादेश पुलिस ने बताया कि कविता और अबु रिलेशन में थे। कविता को पहले यह पता नहीं था कि अबु शादीशुदा है। अबु ने उसे कभी यह बताया भी नहीं। जब लड़की को यह पता लगा कि अबु ने उसे धोखा दिया है तो उसने इसका विरोध किया। इसके बाद दोनों के बीच काफी कहासुनी हुई।

ये भी पढ़ें- पहले खाई प्यार की कसमें, फिर कर दिए 35 टुकड़े… 18 दिन तक हर रात 2 बजे कटे अंगों को जंगल में फेंकता था

कविता के जोर-जोर से बोलने पर अबु बकर ने गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी। बाद में शव को ठिकाने लगाने के लिए वह किचन से धारदार चाकू लेकर आया और कविता का सिर धड़ से अलग कर दिया। इसके दोनों हाथों को भी काटकर अलग कर दिया। अबु बकर ने उसके कटे हुए सिर और हाथ को पॉलीथिन में लपेट लिया। उसने लाश के बाकी हिस्सों को एक बॉक्स में रख दिया। बाद में उन्हें नाले में बहा दिया।

अन्य अंतर्राष्ट्रीय खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

संबंधित खबरें...

Back to top button