Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

‘King’ के सेट पर शाहरुख खान को लगी चोट, एक्शन सीन शूट करते समय हुए घायल, इलाज के लिए अमेरिका रवाना

‘King’ के सेट पर शाहरुख खान को लगी चोट, एक्शन सीन शूट करते समय हुए घायल, इलाज के लिए अमेरिका रवाना
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    बॉलीवुड के किंग शाहरुख खान को उनकी अपकमिंग एक्शन फिल्म ‘किंग’ की शूटिंग के दौरान चोट लग गई है। 59 साल के शाहरुख मुंबई के गोल्डन टोबैको स्टूडियो में एक एक्शन सीन शूट कर रहे थे, तभी उन्हें मांसपेशियों में चोट आ गई। रिपोर्ट्स के मुताबिक, चोट ज्यादा गंभीर नहीं है लेकिन इलाज के लिए वे अपनी टीम के साथ अमेरिका चले गए हैं।

    सर्जरी के बाद आराम की सलाह, शूटिंग शेड्यूल आगे बढ़ा

    सूत्रों के अनुसार, शाहरुख की सर्जरी के बाद डॉक्टरों ने उन्हें एक महीने का ब्रेक लेने की सलाह दी है। अब ‘किंग’ की अगली शूटिंग सितंबर या अक्टूबर में शुरू होगी। जब तक शाहरुख पूरी तरह से ठीक नहीं हो जाते, तब तक फिल्म सिटी, गोल्डन टोबैको और वाईआरएफ स्टूडियोज की शूटिंग बुकिंग रद्द कर दी गई है।

    भारत और यूरोप में होनी है ‘किंग’ की शूटिंग

    जानकारी के अनुसार, ‘किंग’ की शूटिंग भारत के अलावा यूरोप में भी होगी। फिलहाल, शाहरुख के ठीक होने तक फिल्म से जुड़ी कोई नई जानकारी सामने नहीं आई है।

    पहले भी लग चुकी हैं कई चोटें

    शाहरुख खान को फिल्मों के सेट पर पहले भी कई बार चोटें लग चुकी हैं-

    • ‘डर’ की शूटिंग के दौरान उनकी तीन पसलियां और बायां टखना टूट गया था।
    • 1993 में एक शूट के दौरान पैर के अंगूठे में चोट लगी थी।
    • ‘कोयला’ के सेट पर भी उन्हें चोट लगी थी।
    • ‘शक्ति’ फिल्म के गाने ‘इश्क कामिना’ के दौरान शाहरुख की पीठ में चोट आई थी, जिसके लिए उन्हें यूके में ऑपरेशन कराना पड़ा था।
    • ‘दूल्हा मिल गया’ की शूटिंग के दौरान उनके बाएं कंधे में भी चोट लगी थी।
    Shivani Gupta
    By Shivani Gupta

    शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...

    Latest Posts