Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

सीहोर में तेज रफ्तार का कहर... भैरूंदा में बेकाबू होकर कार पलट गई, दो की मौत; 3 घायल

सीहोर में तेज रफ्तार का कहर... भैरूंदा में बेकाबू होकर कार पलट गई, दो की मौत; 3 घायल
सीहोर। मध्य प्रदेश के सीहोर जिले में सोमवार तड़के दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। भैरूंदा थाना क्षेत्र में बेकाबू होकर कार पलट गई। इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। जबकि, तीन लोग घायल बताए जा रहे हैं। घटना के बाद चीख-पुकार मच गई। स्थानीय लोगों द्वारा सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

200 मीटर तक सड़क पर घिसटता रहा वाहन

जानकारी के मुताबिक, घटना भैरूंदा स्थित स्वप्नसिटी गेट के सामने की है। यहां भैरूंदा-गोपालपुर रोड पर तेज गति से दौड़ रही कार बेकाबू होकर अचानक पलट गई। वाहन पलटने के बाद करीब 200 मीटर तक सड़क पर घिसाई। हादसा इतना भीषण था कि वाहन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

मृतकों की हुई पहचान

हादसे में मरने वालों की पहचान भैरूंदा निवासी अभिषेक गुर्जर (24) और राजेंद्र पंवार (25) के रूप में हुई। वहीं, आकाश, शुभांशु, कैलाश घायल हुए हैं। जिन्हें पुलिस द्वारा अस्पताल में भर्ती कराया। फिलहाल, पुलिस मर्ग कायम कर मामले की जांच में जुटी है। ये भी पढ़ें- मंदसौर : घने कोहरे के कारण भीषण सड़क हादसा, खड़े ट्रेलर में पीछे से जा घुसी कार; राजस्थान की दो महिलाओं की मौत, चार घायल
Shivani Gupta
By Shivani Gupta

शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...Read More

Latest Posts