बॉलीवुडमनोरंजन

Anupam Kher ने बाइक सवार को देखकर रोकी कार, बोले-सीना गर्व से चौड़ा हो गया; देखें Video

अनुपम खेर अपनी फिल्म ‘द कश्मीर फाइल्स’ को लेकर इन दिनों सुर्खियों में बने हुए हैं। देश से जुड़े मुद्दे पर बेबाकी से अपनी राय रखने वाले एक्टर ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है। ये वीडियो एक आम आदमी का है, जिसे देखकर अनुपम ने अपनी गाड़ी के शीशे नीचे किए और खुश होकर इस खास पल को कैमरे में कैद कर लिया।

अनुपम ने कहा- देखकर सीना गर्व से चौड़ा हो गया…

इस वीडियो को शेयर करते हुए अनुपम ने कैप्शन में लिखा, “आज सुबह दिल्ली में शूटिंग पर जाते हुए अनिल कुमार मौर्य की मोटर साइकल पर एक नॉर्मल डे में भारत का तिरंगा देखकर सीना गर्व से चौड़ा हो गया। भारत के 99.09% लोग ऐसे ही हैं। तिरंगा दिल में लिए घूमते हैं। बाकी .01% लोग दुखी आत्माएं हैं। #AnilKumarMorya की जय हो। #TrueIndian #CommonMan।”

क्या है पूरा वीडियो?

वीडियो में देखा जा सकता है कि अनुपम खेर किसी ट्रैफिक सिग्नल पर रुके हैं। जैसे ही वे देखते हैं कि एक बाइक सवार ने गाड़ी पर तिरंगा लगाया हुआ है, वो खुद को रोक नहीं पाते हैं और गाड़ी के शीशे नीचे कर वीडियो बनाने लगते हैं। बाइक चालक अनुपम को देख चौंक जाता है। जिसके बाद वो एक्टर के सवालों का जवाब देता है।

ये भी पढ़ें- RRR के OTT पर रिलीज होने का कर रहे हैं इंतजार, तो नोट कर लीजिए ये डेट

तिरंगा देख गर्व से सीना हुआ चौड़ा

अनुपम खेर उस शख्स से पूछते हैं कि कब से तिरंगे को बाइक पर लगाकर घूम रहे हो। उसने बताया कि जब वो बाइक चलाता है, तब झंडा लगा रहता है। यह सुनकर अनुपम खेर का सीना गर्व से चौड़ा हो जाता है। वो उस शख्स की तारीफ करते हैं और उसका नाम भी पूछते हैं। जाते-जाते अनुपम अनिल को ‘ऑल द बेस्ट’ भी कहते हैं।

ये भी पढ़ें- घर आई एक नन्ही परी: मां बनीं देबिना बनर्जी, गुरमीत चौधरी ने वीडियो शेयर कर दी खुशखबरी

फैंस कर रहे कमेंट

अनुपम खेर के इस पोस्ट पर एक फैन ने कमेंट करते हुए लिखा है, “आप इंसान नहीं प्रभु हो अनुपम सर”। एक अन्य यूजर ने लिखा है, “ये मेरे देश की खूबसूरती है। हर दिल में तिरंगा बसता है”।

संबंधित खबरें...

Back to top button