Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

राजस्थान में सड़क हादसा : एक ही परिवार के छह लोगों की मौत, दर्शन करने जा रहे थे सभी

राजस्थान में सड़क हादसा : एक ही परिवार के छह लोगों की मौत, दर्शन करने जा रहे थे सभी
सवाई माधोपुर। राजस्थान के सवाई माधोपुर जिले में भीषण सड़क हादसा हो गया। यहां बौंली थाना इलाके में अज्ञात वाहन और कार की टक्कर हो गई। टक्कर के बाद कार पलटियां खाते हुए बीच सड़क पलट गई। हादसे में 6 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी सीकर जिले के खंडेला के रहने वाले थे और सवाई माधोपुर के रणथंभौर स्थित त्रिनेत्र गणेश जी के दर्शन करने जा रहे थे।

रणथंभौर जा रहे थे सभी

जानकारी के मुताबिक, हादसा सुबह आठ बजे बौंली थाना क्षेत्र में बनास पुल के पास हुआ। सीकर का एक परिवार कार में सवार होकर गणेश जी के दर्शन करने रणथंभौर जा रहा था। तभी दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे पर कार हादसे का शिकार हो गई। हादसा इतना भीषण था कि, कार के परखच्चे उड़ गए और उसमें सवार छह लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, दो बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने हादसे में घायल हुई 6 वर्षीय दीपाली और 10 वर्षीय मनन शर्मा को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बौंली में भर्ती करवाया। जहां से जयपुर रेफर कर दिया गया।

मृतकों की हुई पहचान

थाना अधिकारी धर्मपाल ने बताया कि, मृतकों में अनीता पति मनीष शर्मा, संतोष पत्नी कैलाश शर्मा, कैलाश पुत्र रामअवतार शर्मा, पूनम पत्नी सतीश शर्मा, मनीष पुत्र रामअवतार शर्मा और सतीश शर्मा शामिल हैं। मृतकों के नाम की आधिकारिक पुष्टि परिजनों के पहुंचने के बाद ही हो सकेगी। ये भी पढ़ें- सूरत से मौलवी अबुबकर तीमोल गिरफ्तार : भाजपा-हिंदू नेताओं की हत्या की रच रहा था साजिश, पाक सहित कई देशों में कॉन्टैक्ट; हथियार भी ऑर्डर किए
Manisha Dhanwani
By Manisha Dhanwani

मनीषा धनवानी | जागरण लेकसिटी यूनिवर्सिटी से BJMC | 6 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव में सब-एडिटर, एंकर, ...Read More

Latest Posts