राष्ट्रीय

सत्येंद्र जैन को मसाज देने वाला दुष्कर्म का आरोपी, पिछले साल पॉक्सो एक्ट में हुआ था गिरफ्तार

मनी लॉन्ड्रिंग मामले में तिहाड़ जेल में बंद दिल्ली सरकार के मंत्री सत्येंद्र जैन की मसाज वाला मामला अब तूल पकड़ता जा रहा है। भाजपा ने दावा किया है कि, सत्येंद्र जैन जिस व्यक्ति से अपनी मसाज करवा रहे थे, वो एक रेपिस्ट है।

बीजेपी ने किया केजरीवाल से सवाल

बीजेपी प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने ट्वीट कर कहा कि, मसाज करने वाला पॉक्सो और आईपीसी की धारा 376 के तहत आरोपी है। यह कोई फिजियोथेरेपिस्ट नहीं बल्कि एक बलात्कारी था जो सत्येंद्र जैन की मालिश कर रहा था! यह वाकई चौंका देने वाला है… केजरीवाल को जवाब देना चाहिए कि उन्होंने इसका बचाव क्यों किया और फिजियोथेरेपिस्ट का अपमान क्यों किया।

क्या है पूरा मामला?

दरअसल, हाल ही में भाजपा ने जेल में बंद सत्येंद्र जैन का एक वीडियो शेयर किया था। जिसमें वे मसाज करवाते नजर आ रहे थे। जिसको लेकर भाजपा ने आम आदमी पार्टी (AAP) और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर सवाल उठाया था। उसके बाद दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा था कि जैन की तबीयत खराब है और उन्हें फीजियोथैरेपी दी जा रही है।

कौन है मंत्री को मसाज देने वाला?

वहीं अब भाजपा ने दावा किया है, सत्येंद्र जैन को मसाज देने वाला कोई फिजियोथेरेपिस्ट नहीं है। वो एक दुष्कर्म के आरोप में जेल में ही सजा काट रहा है। जिसको लेकर अब भाजपा आम आदमी पार्टी पर हमलावर हो गई है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, जेल में बंद दिल्ली के मंत्री सत्येंद्र जैन की मसाज करने वाला कैदी रिंकू है। वह एक दुष्कर्म के मामले का आरोपी है, जिस पर POCSO अधिनियम की धारा 6 और IPC की धारा 376, 506 और 509 का आरोप है। उसे एक साल पहले गिरफ्तार किया गया था।

कांग्रेस ने भी AAP पर साधा निशाना

कांग्रेस नेता अलका लांबा ने ट्वीट कर आम आदमी पार्टी पर हमला बोला है। अलका लांबा ने कहा कि डूब मरो केजरीवाल, बच्चियों के बलात्कारियों से जेल में बंद अपने नेताओं की मालिश करवाओगे, फिर बड़ी बेशर्मी से उनके बचाव में तुम उतर आओगे।

DG और सुपरिंटेंडेंट को हटाया गया

सत्येंद्र जैन को VVIP ट्रीटमेंट देने के आरोप में तिहाड़ जेल के बैरक नंबर 7 के सुपरिन्टेंडेंट अजीत कुमार को 14 नवंबर को सस्पेंड कर दिया गया था। तिहाड़ के DG संदीप गोयल को हटाकर उनकी जगह 4 नवंबर को संजय बेनीवाल को लाया गया था। उन पर तिहाड़ में बंद ठग सुकेश चंद्रशेखर ने 10 करोड़ रुपए वसूलने का आरोप लगाया था।

ये भी पढ़ें- VIDEO: तिहाड़ जेल में मसाज करवा रहे सत्येंद्र जैन, भाजपा ने केजरीवाल सरकार को घेरा; AAP ने दी सफाई

जेल में क्यों बंद हैं सत्येंद्र जैन?

जैन पर कथित आरोप हैं कि उन्होंने दिल्ली में कई शेल कंपनियां बनाई या खरीदी थीं। उन्होंने कोलकाता के तीन हवाला ऑपरेटर्स से 54 शेल कंपनियों के जरिए 16.39 करोड़ का काला धन भी ट्रांसफर किया। जैन के पास प्रयास, इंडो और अकिंचन नाम की कंपनियों में बड़ी संख्या में शेयर थे। रिपोर्ट्स के अनुसार, 2015 में केजरीवाल सरकार में मंत्री बनने के बाद जैन के सभी शेयर उनकी पत्नी के नाम कर दिए गए थे।

ये भी पढ़ें- ED Raid in Delhi : मंत्री सत्येंद्र जैन के करीबी के घर ED की छापेमारी, 2.83 करोड़ कैश और 133 सोने के सिक्के मिले

गौरतलब है कि, 57 साल के जैन को 30 मई को गिरफ्तार किया गया था। आय से अधिक संपत्ति और मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में जैन, उनकी पत्नी पूनम जैन और अन्य पर मामला दर्ज किया।

अन्य राष्ट्रीय खबरों के लिए यहां क्लिक करें…

संबंधित खबरें...

Back to top button