Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

राजीव गांधी से अधिक समझदार हैं राहुल, प्रधानमंत्री बनने के हैं सारे गुण - सैम पित्रोदा का बड़ा बयान

राजीव गांधी से अधिक समझदार हैं राहुल, प्रधानमंत्री बनने के हैं सारे गुण - सैम पित्रोदा का बड़ा बयान
नई दिल्ली। इंडियन ओवरसीज कांग्रेस अध्यक्ष सैम पित्रोदा अपने बयानों को लेकर अक्सर सुर्खियों में रहते हैं। इस बार उन्होंने कांग्रेस सांसद राहुल गांधी की तारीफ में बयान दिया है। सैम पित्रोदा ने राहुल गांधी को उनके पिता राजीव गांधी से ज्यादा समझदार बताया है। इसके साथ ही राहुल को बेहतर रणनीतिकार भी बताया। राहुल गांधी की इमेज को खराब करने के लिए चले कैंपेन को लेकर भी उन्होंने अपनी बात रखी। इसके साथ ही राहुल की शख्सियत के अन्य पहलुओं पर भी बयान दिया है।

‘राहुल गांधी में प्रधानमंत्री बनने के सारे गुण’

न्यूज एजेंसी को दिए एक इंटरव्यू में सैम पित्रोदा ने कहा कि राहुल गांधी में फ्यूचर प्रधानमंत्री बनने के सारे गुण हैं।

राहुल की गलत इमेज बनाने के लिए चलाया कैंपेन

सैम पित्रोदा ने कहा कि राहुल गांधी की इमेज को खराब करने के लिए लाखों-करोड़ों रुपए के कैंपेन को चलाया गया। जिसके तहत ही समाज में उनकी गलत छवि बनाई गई। लोगों को उनके बारे में गलत जानकारियां दी गईं। इसके साथ ही उनके परिवार, पार्टी और विरासत पर भी हमला किया गया। यहां तक कि यह भी कहा गया कि राहुल कॉलेज नहीं गए हैं। जबकि राहुल बहुत पढ़े लिखे इंसान हैं। हालांकि, समाज में अब उनकी ऐसी छवि बन रही है, जैसे वो सच में हैं।

राहुल सरकार के आलोचक हैं, देश के नहीं - सैम

सैम पित्रोदा ने कहा कि विदेश में दिए गए बयानों को भाजपा तोड़-मरोड़कर पेश करती है। सरकार की आलोचना, देश की आलोचना नहीं होती है। उन्होंने राहुल गांधी और राजीव गांधी की तुलना पर कहा कि दोनों अलग समय और अनुभवों की उपज हैं। राहुल अपने जीवन में दो बड़े सदमे से गुजरे हैं। उन्होंने अपने दादी और पिता की मौत को देखा है। वो उस सदमे से उबरकर बाहर आए हैं।

राजीव गांधी की तुलना में राहुल अधिक विचारवान

पित्रोदा ने आगे कहा कि मैंने राजीव गांधी, पीवी नरसिम्हा राव, मनमोहन सिंह, वीपी सिंह, चंद्रशेखर और एचडी देवगौड़ा जैसे प्रधानमंत्रियों के साथ काम किया है। उन्होंने राजीव गांधी की तुलना में राहुल गांधी को अधिक विचारवान बताया है। हालांकि, उन्होंने राजीव गांधी को ज्यादा मेहनती बताया है। उनके मुताबिक दोनों नेता आइडिया ऑफ इंडिया के संरक्षक हैं। ये भी पढ़ें- जम्मू-कश्मीर की गद्दी पर बैठा है राजा, नाम LG… आखिर ऐसा क्यों बोले राहुल गांधी
Shivani Gupta
By Shivani Gupta

शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...Read More

Latest Posts