
रूस और यूक्रेन के बीच जारी जंग का आज सातवां दिन है।यूक्रेन-रूस के बीच दूसरे दौर की मीटिंग होनी है। इसमें कुछ समाधान निकालने की उम्मीद जताई जा रही है, जिससे युद्ध रुके। वहीं रूस ने परमाणु युद्ध की चेतावनी दी है। रूस के विदेश मंत्री ने कहा है कि तीसरा विश्व युद्ध महाविनाशकारी होगा।
रूसी विदेश मंत्री ने कहा- तीसरा युद्ध काफी विनाशकारी होगा
रूस यूक्रेन को परमाणु हथियार हासिल करने की अनुमति नहीं देगा। उन्होंने कहा कि तीसरा विश्व युद्ध हुआ तो यह परमाणु युद्ध होगा और काफी विनाशकारी होगा।
यूक्रेन-रूस आज रात फिर बातचीत की टेबल पर आएंगे
युद्ध के सातवें दिन सुबह से ही सरकारी बिल्डिंग्स पर ताबड़तोड़ हमले जारी हैं। वहीं रूस की डिप्लोमैटिक तैयारी भी जारी है। लिहाजा आज रात रूस और यूक्रेन एक बार फिर से बातचीत की मेज पर आएंगे। हालांकि अभी ये कहना कठिन है कि ये बातचीत कहां पहुंचेगी। लेकिन दोनों देशों के बीच दूसरी बार बात होगी।
ईयू ने बेलारूस पर नए प्रतिबंधों को दी अनुमति
यूरोपीय संघ (ईयू) के राजनयिकों ने यूक्रेन पर हमले में रूस का साथ देने के लिए बेलारूस के खिलाफ नए प्रतिबंधों को अनुमति दे दी है।
हमें मिटा देना चाहता है रूस – जेलेंस्की
रूस-यूक्रेन की जंग सातवें दिन भी जारी है, लेकिन अब रूस और भी ज्यादा आक्रामक हो गया है। कीव के बाहर रूस का सैन्य काफिला मौजूद है। वहीं रूस की ओर से दावा किया गया उसने खरसन शहर को कब्जे में ले लिया है। इधर, यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की की ओर से बयान जारी किया गया है, उन्होंने कहा है कि- रूस यूक्रेन को पूरी तरह से मिटा देना चाहता है।
ये भी पढ़ें- Russia-Ukraine War : यूक्रेन के बड़े शहर खेरसॉन पर रूस ने किया कब्जा, जेलेंस्की का दावा- कीव में रूसी काफिला तबाह
रूसी सैनिकों को हमारा इतिहास मिटाने का ऑर्डर मिला : जेलेंस्की
यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की ने चिंता व्यक्त की है कि रूसी हमलों से पवित्र धार्मिक स्थलों को खतरा हो सकता है। साथ ही कहा कि रूसी सैनिक हमारे इतिहास को मिटाने की कोशिश कर रहे हैं। इस तरह के मिसाइल हमले का मतलब है कि कई रूसियों के लिए हमारा कीव पूरी तरह से विदेशी है। वे हमारे इतिहास के बारे में कुछ नहीं जानते हैं। उनके पास हमारे इतिहास, हमारे देश और हम सभी को मिटाने का आदेश है।