Russia-Ukraine War : यूक्रेन के बड़े शहर खेरसॉन पर रूस ने किया कब्जा, जेलेंस्की का दावा- कीव में रूसी काफिला तबाह

Follow on Google News
Russia-Ukraine War : यूक्रेन के बड़े शहर खेरसॉन पर रूस ने किया कब्जा, जेलेंस्की का दावा- कीव में रूसी काफिला तबाह
रूस-यूक्रेन के बीच जारी जंग आज सातवें दिन भी जारी है। खार्किव समेत कई प्रमुख शहरों में लगातार रूसी हमले हो रहे हैं। इसके अलावा Kherson शहर पर रूसी सेना का कब्जा हो गया है। वहीं, यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की ने दावा किया है कि जंग में अब तक लगभग 6000 रूसी सैनिक मारे गए हैं।

रूस में मौजूद यूक्रेन का दूतावास बंद

रूस में स्थित यूक्रेन का दूतावास बंद हो गया है। वहां से स्टाफ चला गया है और गेट भी सील हो गए हैं। इसके साथ-साथ वहां से यूक्रेन का झंडा भी उतार दिया गया है।

रूस ने खरसन शहर को चारों ओर से घेरा

यूक्रेन के खरसन शहर को रूस ने चारों ओर से घेर लिया है। खरसन के मेयर ने बताया कि, खरसन शहर की सीमाओं पर रूसी सैनिक तैनात हो गए हैं।

कीव में रूसी काफिला तबाह करने का यूक्रेन ने किया दावा

कीव से करीब 30 किलोमीटर दूर स्थित Bucha की यह तस्वीर देखिए। मीडिया रिपोर्ट्स का दावा है कि यहां रूसी सैनिकों को भारी नुकसान पहुंचाते हुए यूक्रेनियों ने क्षतिग्रस्त वाहनों का पहाड़ खड़ा कर दिया है।

छह दिन में मारे 6 हजार रूसी सैनिक- जेलेंस्की

रूस-यूक्रेन की जंग के बीच राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा है कि, यूक्रेन की सेना ने छह दिन में छह हजार से ज्यादा रूसी सैनिकों को मार गिराया है। ये भी पढ़ें- Zelensky की दो टूक- ‘पहले बमबारी रोके रूस, फिर बातचीत करेंगे’, Ukraine की EU में एंट्री पर लगी मुहर

फंसे भारतीय नागरिकों पर आया रूस का बयान

भारत में रूसी राजदूत डेनिस अलीपोव ने कहा है कि हम खार्किव और पूर्वी यूक्रेन के अन्य क्षेत्रों में फंसे भारतीयों के लिए भारतीय अधिकारियों के संपर्क में हैं। हमें रूस के क्षेत्र के माध्यम से वहां फंसे सभी लोगों को आपातकालीन निकासी के लिए भारत के अनुरोध प्राप्त हुए हैं। ये भी पढ़ें- बुखारेस्ट में फंसे छात्रों से मिले ज्योतिरादित्य सिंधिया, वहीं यूक्रेन में पायलट ने यूं बढ़ाया भारतीयों का जोश; देखें Video

खारकीव में रूसी बमबारी में 21 लोगों की मौत

यूक्रेन के खारकीव शहर में रूसी हमले जारी हैं। शहर के गवर्नर का दावा है कि इन हवाई हमलों में 21 लोगों की मौत हुई है, वहीं 112 घायल हैं। इसके अलावा खारकीव में ही स्थित मिलिट्री अकेडमी पर भी रॉकेट से हमला हुआ था। यूक्रेन के गृह मंत्रालय के सलाहकार की तरफ से एक वीडियो भी जारी किया गया है। उनके मुताबिक, इस वीडियो में दिखाया गया है कि किस तरह वहां पुलिस विभाग की बिल्डिंग पर रूसी हमला हुआ।  

करीब 7 लाख ने छोड़ा यूक्रेन - UN

शरणार्थियों के लिए जो संयुक्त राष्ट्र उच्चायुक्त है उसके मुताबिक, अबतक यूक्रेन से 6 लाख 77 हजार लोग पड़ोसी देशों में जाकर रहने लगे हैं। यूएन को आशंका है कि रिफ्यूजियों की संख्या में आगे इजाफा हो सकता है।

यूक्रेन का दावा- रूसी सेना ने जलाया प्रसूति गृह, पूछा- क्या यह नरसंहार नहीं?

यूक्रेन के विदेश मंत्रालय की तरफ से एक ट्वीट किया गया है। इसमें लिखा है कि रूसी सेना ने Zhytomyr में मौजूद प्रसूति गृह को तबाह कर दिया है। लिखा गया है कि अगर यह नरसंहार नहीं है तो क्या होगा?

यूक्रेन का दावा - सुमी से वापस लौट रही रूसी सेना

यूक्रेन का दावा है कि सुमी इलाके से अब रूसी सेना वापस रूस लौट रही है। कहा गया है कि ऐसा दोनों पक्षों के बीच लंबी बातचीत के बाद हुआ है। बदले में दोनों ने एक दूसरे के युद्धबंदियों को छोड़ा है। Ukrinform की खबर के मुताबिक, यह जानकारी सुमी क्षेत्रीय सैन्य प्रशासन के हेड Dmytro Zhyvytskyi ने दी है। ये भी पढ़ें- क्या होगा अगर रूस ने यूक्रेन पर कर दिया परमाणु हमला, जानें किस देश के पास कितने Nuclear Weapons
Manisha Dhanwani
By Manisha Dhanwani

मनीषा धनवानी | जागरण लेकसिटी यूनिवर्सिटी से BJMC | 6 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव में सब-एडिटर, एंकर, ...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts