बुखारेस्ट में फंसे छात्रों से मिले ज्योतिरादित्य सिंधिया, वहीं यूक्रेन में पायलट ने यूं बढ़ाया भारतीयों का जोश; देखें Video

Follow on Google News
बुखारेस्ट में फंसे छात्रों से मिले ज्योतिरादित्य सिंधिया, वहीं यूक्रेन में पायलट ने यूं बढ़ाया भारतीयों का जोश; देखें Video
रूस और यूक्रेन के बीच जारी जंग का आज सातवां दिन है। रूस की सेना यूक्रेन की राजधानी कीव पर लगातार बमबारी कर रही है, मिसाइलें दाग रही है। इसी बीच भारतीय नागरिकों की वतन वापसी के लिए केंद्र सरकार ने दिन-रात एक कर दिया है। यूक्रेन में फंसे भारतीय छात्रों को लाने के लिए ज्योतिरादित्य सिंधिया भी यूक्रेन बॉर्डर पहुंचे हैं।

बच्चों के साथ जमीन पर बैठ गए सिंधिया

ज्योतिरादित्य सिंधिया ने यूक्रेन बॉर्डर पर पहुंच बुखारेस्ट में भारतीय छात्रों से मुलाकात की। छात्राओं से मिले ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा सो रही थी आपको डिस्टर्ब कर दिया। उन्होंने बच्चों को हम्मत दी और कहा कि चिंता मत करो मैं आप सब को सही सलामत ले चलूंगा। [embed]https://twitter.com/psamachar1/status/1498926667355471874?t=FRsJ_RFn-qG6fT1Q2P6jzQ&s=08[/embed]

भारतीयों का जोश बढ़ाते पायलट का वीडियो वायरल

रूस यूक्रेन युद्ध के बीच विशेष उड़ानों के जरिए भारतीय नागरिकों को स्वदेश लाया जा रहा है। बुधवार को भी कुछ फ्लाइट्स भारतीय नागरिकों को लेकर दिल्ली पहुंची हैं। बुधवार सुबह बुडापेस्ट से भी एक फ्लाइट दिल्ली आई है। इस फ्लाइट के पायलट का एक वीडियो वायरल हो रहा है। पायलट लोगों से कह रहे हैं, 'यह हमारी मातृभूमि, हमारे घर वापस जाने का समय है।' [embed]https://twitter.com/psamachar1/status/1498927210853371906?t=8DmlmN7BYCzBiRiMWNVVoA&s=08[/embed]

भारत सरकार ने यूक्रेन से लगे देशों में बनाए 24x7 एक्टिव कंट्रोल रूम

भारत सरकार ने ऑपरेशन गंगा के तहत यूक्रेन में फंसे भारतीय नागरिकों की मदद के लिए पोलैंड, रोमानिया, हंगरी और स्लोवाक गणराज्य में कंट्रोल रूम बनाए हैं। यूक्रेन में फंसे भारतीय जारी किए गए नंबरों पर कॉल कर मदद हासिल कर सकते हैं। ये भी पढ़ें- Zelensky की दो टूक- ‘पहले बमबारी रोके रूस, फिर बातचीत करेंगे’, Ukraine की EU में एंट्री पर लगी मुहर  
Manisha Dhanwani
By Manisha Dhanwani

मनीषा धनवानी | जागरण लेकसिटी यूनिवर्सिटी से BJMC | 6 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव में सब-एडिटर, एंकर, ...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts