Russia-Ukraine War : दोनों पक्ष आज करेंगे दूसरे दौर की वार्ता, अंतरराष्ट्रीय न्यायालय में रूस के खिलाफ सुनवाई की तारीख तय

यूक्रेन के खिलाफ रूसी हमला बुधवार को सातवें दिन भी जारी है। यह मामला अंतरराष्ट्रीय न्यायालय पहुंच चुका है। इंटरनेशनल कोर्ट ऑफ जस्टिस ने मंगलवार को बताया कि दोनों देशों में विनाशकारी हो चुके युद्ध को लेकर वह 7 व 8 मार्च को सुनवाई करेगा। हालांकि इससे पहले शांति के प्रयासों के तहत रूस और यूक्रेन भी आज कुछे मुद्दों पर सहमति बनाने को लेकर दूसरे दौर की वार्ता करेंगे।
क्या कहा अंतरराष्ट्रीय न्यायालय ने?
अंतर्राष्ट्रीय न्यायालय, संयुक्त राष्ट्र का प्रमुख न्यायिक अंग है। इसका मुख्यालय नीदरलैंड्स के हेग में है। इंटरनेशनल कोर्ट ऑफ जस्टिस, नरसंहार जैसे अपराध की रोकथाम और सजा पर कन्वेंशन के तहत नरसंहार के आरोपों (यूक्रेन बनाम रूसी संघ) से संबंधित मामले में सोमवार 7 व 8 मार्च को सार्वजनिक सुनवाई करेगा।रूस-यूक्रेन के बीच आज होगी वार्ता
संयुक्त राष्ट्र महासभा के एक आपातकालीन सत्र में बीती 28 फरवरी को रूस के स्थायी प्रतिनिधि वसीली नेबेंज्या ने कहा था कि रूस की यूक्रेन पर कब्जा करने की कोई योजना नहीं है। बेलारूस के गोमेल क्षेत्र में 28 फरवरी को ही रूस और यूक्रेन के प्रतिनिधिमंडलों के बीच वार्ता हुई थी और अब आज एक और दौर की वार्ता होनी है।











