Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

स्वास्थ्य के लिए "हानिकारक" 1 करोड़ 30 लाख की बीयर पर चला रोड रोलर, 6562 पेटियां हो गई थीं एक्सपायर

स्वास्थ्य के लिए "हानिकारक" 1 करोड़ 30 लाख की बीयर पर चला रोड रोलर, 6562 पेटियां हो गई थीं एक्सपायर
भोपाल। साढे 6 हजार से ज्यादा पेटियों में भरी 1.30 करोड़ की बीयर स्वास्थ्य के लिए नुकसान दायक थी। नियम के मुताबिक छह माह से ज्यादा पुरानी होने के कारण यह एक्सपायर हो गई थी। आबकारी विभाग ने रविवार को इस 53 हजार बल्क लीटर बीयर को रोलर चलाकर नष्ट कर दिया। सहायक आबकारी आयुक्त दीपम रायचुरा की मौजूदगी में सुबह 11 बजे से शाम 6 बजे तक यह कार्रवाई की गई। इस शराब को नष्ट करने पर कोई कोई सवाल न उठा सके,  इसलिए पूरी  कार्रवाई की वीडियोग्राफी भी कराई गई।

छह माह से ज्यादा पुरानी बीयर हो जाती है एक्सपायर

दीपम रायचुरा ने बताया कि छह माह से ज्यादा पुरानी बीयर को उपयोग के लिए ठीक नहीं माना जाता है। इसलिए सरकारी  गोदाम मं रखी इस बीयर को  नष्ट कर किया गया। जो बीयर नष्ट की गई, उनमें किंग फिशर, बीरा, प्रेसिंडेंट, गोल्ड बर्ग, स्टॉर्म आदि ब्रांड्स थे। आबकारी विभाग ने इससे पहले 3 सितंबर को करीब डेढ़ करोड़ की जब्त अवैध शराब को नष्ट किया था। कार्रवाई के दौरान प्रभारी जिला आबकारी अधिकारी नवीनचंद्र पांडेय, संभागीय आबकारी वेयर हाउस इंचार्ज एचएस गोयल समेत टीम मौजूद थी।

इस कारण एक्सपायर हो गईं हजारों लीटर बीयर

विभागीय जानकारी के अनुसार, विभिन्न डिस्टलरीज द्वारा लाइसेंसी दुकानदारों के लिए आबकारी संभागीय वेयर हाउस में भेजी जाती है। दुकानदार जिस ब्रांड की बीयर की डिमांड करते हैं, यहां से उन ब्रांड्स की सप्लाई कर दी जाती है। दुकानदार इस पर सरकार को ड्यूटी और ठेकेदार विभाग को इसके एवज में लाइसेंस फीस का भुगतान कर देता है। जो बीयर वेयरहाउस में छह माह तक रखी रहती है और डिमांड नहीं होती, तो वह एक्सपायरी मान ली जाती है। यह बीयर बिक नहीं पाती इसलिए इसलिए एक्सपायर होने पर इसे डिस्टलरीज का नुकसान माना जाता है। डिस्टलरीज भी यह मानकर चलती हैं कि उनके द्वारा वेयरहाउस को भेजी जाने वालीं बीयर में से 10 प्रतिशत बिक नहीं पाएगी और एक्सपायर हो जाएगी। [caption id="attachment_88649" align="aligncenter" width="288"] https://x.com/psamachar1/status/1703379237992882498?s=20[/caption]   (इनपुट - संतोष चौधरी) ये भी पढें - नौंवी की स्टूडेंट्स ने बनाया कचरे से कोयले और लकड़ी का नया इको फ्रेंडली विकल्प “स्वीट-ब्रेकेट”; प्रदूषण, राख और महंगाई से मिलेगी निजात  ये भी पढ़ें - भोपाल में दिखा फिल्म रईस का रियल सीक्वल, 1 करोड़ 46 लाख की शराब पर चला रोड-रोलर, देखें VIDEO 
Nitin Chetan
By Nitin Chetan

Latest Posts