Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

MP Board 5th 8th Result : मप्र में 5वीं और 8वीं बोर्ड परीक्षाओं के परिणाम घोषित, छात्राओं का प्रदर्शन रहा बेहतर, यहां देखें रिजल्ट

MP Board 5th 8th Result : मप्र में 5वीं और 8वीं बोर्ड परीक्षाओं के परिणाम घोषित, छात्राओं का प्रदर्शन रहा बेहतर, यहां देखें रिजल्ट
भोपाल। मध्यप्रदेश में स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा आयोजित कक्षा 5वीं और 8वीं की बोर्ड पैटर्न परीक्षाओं के परिणाम शुक्रवार दोपहर 1 बजे घोषित कर दिए गए। राज्य शिक्षा केंद्र के संचालक हरजिंदर सिंह ने परीक्षा पोर्टल पर रिजल्ट बटन दबाकर परिणामों की घोषणा की। इस साल कक्षा 5वीं और 8वीं दोनों ही कक्षाओं के परिणामों में सुधार देखा गया, जो पिछले साल के मुकाबले बेहतर रहे।

ऐसे रहे 5वीं और 8वीं के परिणाम

कक्षा 5वीं का परीक्षा परिणाम 92.70% रहा, जो पिछले साल के 90.97% से अधिक है। वहीं, कक्षा 8वीं का परिणाम 90.02% रहा, जो पिछले साल के 87.71% से बेहतर है। इन परिणामों में खास बात यह है कि बालिकाओं ने बेहतर प्रदर्शन किया है।

छात्राओं का प्रदर्शन बेहतर

कक्षा 5वीं में बालिकाओं का पास होने का प्रतिशत 94.12% रहा, जबकि बालकों का 91.38% रहा। इसी तरह, कक्षा 8वीं में बालिकाओं का पास होने का प्रतिशत 91.72% था, जबकि बालकों का 88.41% रहा। यह दिखाता है कि बालिकाओं ने इस बार अधिक संख्या में सफलता प्राप्त की है।

रिजल्ट के हिसाब से टॉप 10 जिले

कक्षा 5वीं के परिणामों में शीर्ष 10 जिले:

  1. शहडोल
  2. चंबल
  3. नर्मदापुरम
  4. इंदौर
  5. जबलपुर
  6. उज्जैन
  7. ग्वालियर
  8. रीवा
  9. सागर
  10. भोपाल

कक्षा 8वीं के परिणामों में शीर्ष 10 जिले:

  1. नरसिंहपुर
  2. अलीराजपुर
  3. रीवा
  4. झाबुआ
  5. बालाघाट
  6. अनूपपुर
  7. सीहोर
  8. डिंडोरी
  9. बड़वानी
  10. मंदला

यहां देखें ऑनलाइन परिणाम 

राज्य शिक्षा केंद्र ने विद्यार्थियों, अभिभावकों और शिक्षकों के लिए ऑनलाइन परिणाम देखने की सुविधा प्रदान की है। छात्र अपने परीक्षा परिणाम को राज्य शिक्षा केंद्र की वेबसाइट https://www.rskmp.in/result.aspx पर अपने रोल नंबर/समग्र आईडी के माध्यम से देख सकते हैं। इसके अलावा, शाला-स्तरीय परिणाम भी इसी पोर्टल पर उपलब्ध होंगे, जिन्हें शिक्षक और संस्था प्रमुख देख सकते हैं।

इतने विद्यार्थियों ने दी थी परीक्षा

कक्षा 5वीं और 8वीं की परीक्षाएं 24 फरवरी से 5 मार्च के बीच आयोजित की गई थीं। इस बार 22 लाख 85 हजार से अधिक विद्यार्थियों ने इन परीक्षाओं में भाग लिया। इनमें सरकारी और प्राइवेट स्कूलों के साथ पंजीकृत मदरसों के विद्यार्थी भी शामिल थे। विद्यार्थियों की उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन के लिए 322 केंद्रों का निर्माण किया गया था। इस मूल्यांकन प्रक्रिया में 1 लाख 19 हजार से अधिक मूल्यांकनकर्ताओं ने अंकों की ऑनलाइन प्रविष्टि की है। ये भी पढ़ें- Earthquake in Bangkok : भूकंप से कांपा बैंकॉक, गिरी इमारतें, लोगों में मची अफरातफरी; जानें कितनी रही तीव्रता
Vaishnavi Mavar
By Vaishnavi Mavar

Latest Posts