Earthquake in Bangkok : भूकंप से कांपा बैंकॉक, गिरी इमारतें, लोगों में मची अफरातफरी; जानें कितनी रही तीव्रता

थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक में शुक्रवार को 7.7 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप आया, जिससे पूरी शहर दहल उठा। भूकंप इतना तेज था कि इमारतें हिलने लगीं, लोग घबराकर बाहर भागे, और ऊंची इमारतों में लगे अलार्म बजने लगे।
भूकंप का केंद्र म्यांमार में 10KM की गहराई पर आया झटका
जर्मनी के GFZ भूविज्ञान केंद्र के अनुसार, भूकंप का केंद्र म्यांमार के सागाइंग क्षेत्र के पास था और यह 10 किलोमीटर (6.2 मील) की गहराई पर आया। इससे पहले, 2 घंटे पहले एक हल्का झटका भी महसूस किया गया था, जिसके बाद यह शक्तिशाली भूकंप आया।बैंकॉक में निर्माणाधीन इमारत गिरी
भूकंप के झटकों के कारण बैंकॉक में एक निर्माणाधीन गगनचुंबी इमारत गिर गई, जिससे इलाके में दहशत फैल गई। हालांकि, अब तक किसी बड़े जान-माल के नुकसान की पुष्टि नहीं हुई है। स्थानीय प्रशासन और राहत टीमें स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं।











