जबलपुरमध्य प्रदेश

Exclusive: एक साल पहले आज ही के दिन कड़ी सुरक्षा के बीच जबलपुर पहुंची थी वैक्सीन की पहली खेप, तब से अबतक लग चुके हैं इतने लाख डोज

आज ही के दिन ठीक एक साल पहले कोविड वैक्सीन की पहली खेप जबलपुर पहुंची थी। मुंबई से फ्लाइट एसजी-2642 13 जनवरी की रात 8 बजे पहली बार जिले में 1 लाख 51 हजार कोविड वैक्सीन लेकर आई थी। डुमना एयरपोर्ट से वैक्सीन वैन को कड़ी सुरक्षा के बीच वैक्सीन स्टोर तक लाया गया था। पुलिस, प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग के आला अधिकारियों की निगरानी में वैक्सीन का वितरण अन्य संभागों और जिलों को किया गया था।

कुछ इस तरह हुआ था वैक्सीन का वितरण

जिले में पहुंची 1 लाख 51 हजार वैक्सीन को अलग-अलग संभागों में भेजे जाने की कवायद शुरू हुई। रात में ही रीवा और फिर शहडोल के लिए डोज रवाना किए गए। पहला वैक्सीनेशन कार्यक्रम हेल्थ वर्कर्स और फ्रंटलाइन वर्कर्स के लिए 16 जनवरी से शुरू होना था, इसे देखते हुए अगली सुबह बाकी सभी जिलों में वैक्सीन की गाड़ियां रवाना कर दी गईं।

किस संभाग को पहली खेप में मिले थे कितने डोज?

संभाग पहली खेप
जबलपुर 93 हजार 300 डोज
शहडोल व रीवा 57 हजार 300 डोज
अतिरिक्त 400 डोज
जिला प्रशासन द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार*

अबतक लगाई जा चुकी हैं इतनी डोज

16 जनवरी 2021 से जबलपुर में वैक्सीनेशन प्रारंभ हुआ था। वैक्सीनेशन प्रारंभ होने के बाद 12 जनवरी 2022 तक विभिन्न वर्गों को मिलाकर निम्नानुसार वैक्सीन लगाई जा चुकी हैं :-

वर्ग पहली डोज दूसरी डोज बूस्टर डोज कुल डोज
स्वास्थ्यकर्मी 24727 24727 3718 53172
फ्रंटलाइन 19452 19452 4822 43726
15 से 18 वर्ष 107959 0 0 107959
18 से 44 वर्ष 1092590 1062975 0 2155565
वरिष्ठजन 765735 793643 2237 1561615
गर्भवती महिलाएं 21322 18188 0 39510
स्तनपान कराने वाली महिलाएं 57816 50392 0 108208
प्राइवेट डोज (स्पूतनिक) 2243 2016 0 4259
कुल डोज 2091844 1971393 10777 4074014
         
जिला प्रशासन से प्राप्त जानकारी के अनुसार*

ये भी पढ़ें : जबलपुर एसपी ने मास्क बांटकर दिया संदेश ‘मास्क लगाओ और जान बचाओ’

आंकड़ों की नजर से देखें तो 16 जनवरी 2022 को जिले में वैक्सीनेशन को एक वर्ष पूरा होने जा रहा है, वहीं अबतक पहली, दूसरी और बूस्टर डोज मिलाकर कुल 40 लाख 74 हजार से ज्यादा डोज लगाई जा चुकी हैं।

जबलपुर की अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें…

संबंधित खबरें...

Back to top button