राष्ट्रीय

RBI Monetary Policy : EMI का बोझ अभी नहीं बढ़ेगा, जानिए रिजर्व बैंक का फैसला

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने गुरुवार को अपनी मौद्रिक नीति समीक्षा के परिणाम जारी कर दिए हैं। बता दें कि इसमें नीतिगत दरों में कोई बदलाव नहीं किया गया है। RBI के गवर्नर शक्तिकांत दास ने बताया कि रेपो रेट बिना किसी बदलाव के साथ 4% रहेगा। MSF रेट और बैंक रेट बिना किसी बदलाव के साथ 4.25% रहेगा। वहीं रिवर्स रेपो रेट भी बिना किसी बदलाव के साथ 3.35% रहेगा।

7.8% रियल GDP ग्रोथ रेट का अनुमान

RBI गर्वनर ने बताया कि 2022-23 में 7.8% रियल GDP ग्रोथ रेट रह सकता है। उन्होंने कहा कि IMF का भी मानना है कि वैक्सीनेशन और अन्य जरूरी कदम उठाए जाने के चलते भारत तेजी के साथ विकास करेगा।

क्या होता है रेपो रेट और रिवर्स रेपो रेट ?

जानकारी के मुताबिक, रेपो रेट वे दर है जिस पर RBI द्वारा बैंकों को कर्ज दिया जाता है। बैंक इसी कर्ज से ग्राहकों को लोन देते हैं। बता दें कि रेपो रेट कम होने का मतलब है कि बैंक से मिलने वाले कई तरह के लोन सस्ते हो जाएंगे। जबकि रिवर्स रेपो रेट इसके उलट होता है। रिवर्स रेपो रेट वे दर है, जिस पर बैंकों की ओर से जमा पर RBI से ब्याज मिलता है। रिवर्स रेपो रेट के जरिए बाजार में लिक्विडिटी कंट्रोल किया जाता है।

राष्ट्रीय की अन्य खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

संबंधित खबरें...

Back to top button