क्रिकेटखेल

Ranji Trophy Final MP vs MUM : मध्य प्रदेश की टीम ने रचा इतिहास… 67 सालों में पहली बार जीता खिताब

रणजी ट्रॉफी 2021-22 का फाइनल मुकाबला जीतकर मध्य प्रदेश की टीम ने इतिहास रच दिया है। मध्यप्रदेश की टीम ने मुंबई की टीम को 6 विकेट से हराया है। मध्यप्रदेश ने इस खिताब के साथ 67 साल का सूखा खत्म किया है। वहीं 41 बार की चैंपियन मुंबई को पिछले चार सीजन में दूसरी बार फाइनल में हार का सामना करना पड़ा है।

रणजी ट्रॉफी के 88 साल के इतिहास में पहली बार मध्यप्रदेश की टीम रणजी चैंपियन बनी है। वहीं जबसे मप्र की टीम इसका हिस्सा बनी है तब से 67 साल में पहली बार टीम ने ये खिताब अपने नाम किया है।

मध्य प्रदेश की दूसरी पारी

दूसरी पारी में मुंबई की टीम ने 269 रन बनाए। इसके साथ ही मध्यप्रदेश के सामने मैच की चौथी पारी में 108 रन का लक्ष्य था। दूसरी पारी में मध्य प्रदेश के यश दुबे सिर्फ 1 रन और हिमांशु मंत्री 37 बनाकर आउट हुए। पर्थ साहनी ने 5 रन बनाए। शुभम शर्मा 30 रन बनाकर आउट हुए। रजत पाटीदार 30 और आदित्य श्रीवास्तव 1 रन बनाकर नाबाद रहे। मुंबई के लिए सम्स मुलानी ने 3 और धवन कुलकर्णी ने 1 विकेट लिया।

1998-99 में रणजी फाइनल में पहुंची थी टीम MP

मध्य प्रदेश की टीम 1954-55 से रणजी ट्रॉफी खेल रही है, लेकिन अभी तक टीम इस खिताब को जीत नहीं पाई थी। मध्यप्रदेश ने इससे पहले केवल एक बार साल 1998-99 में टूर्नामेंट के फाइनल में प्रवेश किया था। कर्नाटक के खिलाफ मुकाबले में उसने अच्छी शुरुआत की और पहली पारी में बढ़त भी हासिल की। बावजूद इसके, उसे हार का सामना करना पड़ा था। हालांकि इस बार परिस्थितियां अलग हैं। अगर यह मैच ड्रॉ होता है तो विजेता का फैसला पहली पारी की बढ़त पर ही होगा।

मुंबई दूसरी पारी में 269 रन पर आउट

रणजी ट्रॉफी के पांचवें दिन मुंबई की दूसरी पारी 269 रनों पर सिमट गई। मुंबई ने मध्य प्रदेश के सामने जीत के लिए 108 रनों का लक्ष्य रखा है। दूसरी पारी में मुंबई के कप्तान पृथ्वी शॉ 44 और हार्दिक तमोरे 25 रन बनाकर आउट हुए। अरमान जाफर 37, सुवेद पार्कर 51 और यशस्वी जायसवाल एक रन बनाकर आउट हुए। सरफराज कान ने 45, सम्स मुलानी ने 17 और तनुष कोत्यान ने 11 रन का योगदान दिया।

MP के 3 खिलाड़ियों ने जड़ा शतक

मध्यप्रदेश ने पहली पारी में 536 रन का बड़ा स्कोर खड़ा किया। जिसमें यश दुबे और शुभम शर्मा और रजत पाटीदार ने शतकीय पारियां खेलीं। दूसरे विकेट के लिए शुभम शर्मा और यश दुबे ने 222 रन की साझेदारी कर मध्यप्रदेश को मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया शुभम शर्मा 116 रन बनाकर आउट हुए। यश दुबे ने 133 और रजत पाटीदार ने 122 रन की पारी खेली।

टीम का नौवां विकेट तुषार देशपांडे के रूप में गिरा। मुंबई का आखिरी विकेट मोहित अवस्थी के रूप में गिरा, जो पार्थ साहनी की गेंद पर 15 रन बनाकर lbw आउट हो गए और मुंबई 267 रन पर ऑलआउट हो गई।

मध्य प्रदेश का शानदार जवाब

पहली पारी में मध्य प्रदेश टीम ने 536 रन बना लिए हैं। मध्य प्रदेश के विकेटकीपर बल्लेबाज हिमांशू मंत्री 31 रन और शुभम शर्मा 116 रन बनाकर आउट हुए। यश दुबे ने 133 रन की पारी खेली। कप्तान आदित्य सूर्यवंशी 25 और अक्षत रघुवंशी नौ रन बनाकर आउट हुए। पर्थ शाहनी ने 11 रन बनाए। रजत पाटीदार ने 122 रन की पारी खेली। मुंबई की ओर से शम्स मुलानी ने सर्वाधिक 5 विकेट चटकाए, जबकि तुषार देशपांडे ने 3 विकेट चटकाए।

मध्य प्रदेश को 7वां झटका तुषार देशपांडे ने दिया। शतकीय पारी खेलने के बाद रजत पाटीदार उनकी गेंद पर बोल्ड हो गए। अनुभव अग्रवाल शम्स मुलानी की गेंद पर 8 रन बनाकर आउट हो गए। वहीं मुलानी की गेंद पर कुमार कार्तिकेय 9 रन बनाकर सरफराज खान को कैच दे बैठे। सारांश जैन 57 बनाकर आखिरी विकेट के तौर पर आउट हुए। जबकि गौरव यादव 1 रन बनाकर नाबाद रहे।

मुंबई पहली पारी में 374 रन पर आउट

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी मुंबई की टीम ने शानदार शुरुआत की। पृथ्वी शॉ और यशस्वी जायसवाल ने पहले विकेट के लिए 87 रन जोड़े। शॉ 47 रन बनाकर आउट हुए। यहां से मध्यप्रदेश ने मैच में थोड़ी वापसी की और नियमित अंतराल पर मुंबई के विकेट चटकाए। यशस्वी जायसवाल (78 रन) और सरफराज खान (134 रन) ने एक छोर संभालकर बल्लेबाजी की और अपनी टीम को 374 रन के स्कोर तक पहुंचा दिया।

मध्य प्रदेश के लिए गौरव यादव ने चार विकेट लिए। सारांस जैन को दो, अनुभव अग्रवाल को तीन और कुमार कार्तिकेय को एक विकेट मिला।

ये भी पढ़ें- Ranji Trophy Final MP vs MUM : मध्य प्रदेश का रणजी ट्रॉफी चैंपियन बनना तय! मुंबई ने दूसरी पारी में बनाए 113/2

इन खिलाड़ियों ने खेला रणजी फाइनल

मुंबई टीम: पृथ्वी शॉ (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, अरमान जाफर, सुवेद पारकर, सरफराज खान, हार्दिक तमोर (विकेटकीपर), शम्स मुलानी, तनुश कोटियन, धवल कुलकर्णी, तुषार देशपांडे और मोहित अवस्थी।

मध्य प्रदेश टीम: यश दुबे, हिमांशु मंत्री (विकेटकीपर), शुभम शर्मा, रजत पाटीदार, आदित्य श्रीवास्तव (कप्तान), अक्षत रघुवंशी, पार्थ साहनी, सारांश जैन, कुमार कार्तिकेय, अनुभव अग्रवाल और गौरव यादव।

खेल की अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें…

संबंधित खबरें...

Back to top button