क्रिकेटखेल

Ranji Trophy Final MP vs MUM : मध्य प्रदेश का रणजी ट्रॉफी चैंपियन बनना तय! मुंबई ने दूसरी पारी में बनाए 113/2

रजत पाटीदार ने ठोके 122 रन, मुंबई के मुलानी ने झटके 5 विकेट

मध्य प्रदेश और मुंबई के बीच बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में रणजी ट्रॉफी का फाइनल मैच खेला जा रहा है। जिसमें मध्य प्रदेश ने लीड हासिल कर ली है। मैच के चौथे दिन शनिवार को टीम फाइनल में पहली पारी में 536 रन बनाकर आउट हुई। इस तरह मुंबई के खिलाफ उसने 162 रन की बढ़त ले ली है।

मुंबई ने दूसरी पारी में 113 रन बनाए

मुंबई ने मप्र टीम को ऑल आउट कर अपनी दूसरी पारी खेलते हुए 2 विकेट खोकर 113 रन बनाए। चौथे दिन का खेल खत्म। मुंबई की टीम मध्य प्रदेश से पहली पारी के आधार पर 49 रन पीछे हैं। रणजी ट्रॉफी फाइनल का कल आखिरी दिन बचा है। ऐसे में पूरी संभावना है कि पहली पारी की बढ़त के अधार पर 23 साल बाद मप्र की टीम रणजी ट्रॉफी चैंपियन बन जाएगी।

मुंबई के सलामी बल्लेबाज हार्दिक तोमोरे ने 25 रन बनाए। वहीं पृथ्वी शॉ 52 गेंदों पर 44 रन बनाकर आउट हुए। रमान जाफर 30 और सुवेद पारकर 9 रन पर नाबाद लौटे।

मध्य प्रदेश टीम ने 536 रन बनाए

पहली पारी में मध्य प्रदेश टीम ने 536 रन बना लिए हैं। मध्य प्रदेश के विकेटकीपर बल्लेबाज हिमांशू मंत्री 31 रन और शुभम शर्मा 116 रन बनाकर आउट हुए। यश दुबे ने 133 रन की पारी खेली। कप्तान आदित्य सूर्यवंशी 25 और अक्षत रघुवंशी नौ रन बनाकर आउट हुए। पर्थ शाहनी ने 11 रन बनाए। मुंबई की ओर से शम्स मुलानी ने सर्वाधिक 5 विकेट चटकाए, जबकि तुषार देशपांडे ने 3 विकेट चटकाए।

मध्य प्रदेश को 7वां झटका तुषार देशपांडे ने दिया। शतकीय पारी खेलने के बाद रजत पाटीदार उनकी गेंद पर बोल्ड हो गए। अनुभव अग्रवाल शम्स मुलानी की गेंद पर 8 रन बनाकर आउट हो गए। वहीं मुलानी की गेंद पर कुमार कार्तिकेय 9 रन बनाकर सरफराज खान को कैच दे बैठे। सारांश जैन 57 बनाकर आखिरी विकेट के तौर पर आउट हुए। जबकि गौरव यादव 1 रन बनाकर नाबाद रहे।

रजत पाटीदार ने जड़ा शतक

रजत पाटीदार ने 163 गेंदों पर 122 रन बनाकर अपना 8वां फर्स्ट क्लास शतक जड़ा है। फाइनल में मध्य प्रदेश की ओर से यह तीसरा शतक है। पाटीदार से पहले यश दुबे और शुभम शर्मा ऐसा कर चुके हैं।

मुंबई पहली पारी में 374 रन पर आउट

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी मुंबई की टीम ने शानदार शुरुआत की। पृथ्वी शॉ और यशस्वी जायसवाल ने पहले विकेट के लिए 87 रन जोड़े। शॉ 47 रन बनाकर आउट हुए। यहां से मध्यप्रदेश ने मैच में थोड़ी वापसी की और नियमित अंतराल पर मुंबई के विकेट चटकाए। यशस्वी जायसवाल (78 रन) और सरफराज खान (134 रन) ने एक छोर संभालकर बल्लेबाजी की और अपनी टीम को 374 रन के स्कोर तक पहुंचा दिया।

मध्य प्रदेश के लिए गौरव यादव ने चार विकेट लिए। सारांस जैन को दो, अनुभव अग्रवाल को तीन और कुमार कार्तिकेय को एक विकेट मिला।

ये खिलाड़ी खेल रहे हैं रणजी फाइनल

मुंबई टीम: पृथ्वी शॉ (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, अरमान जाफर, सुवेद पारकर, सरफराज खान, हार्दिक तमोर (विकेटकीपर), शम्स मुलानी, तनुश कोटियन, धवल कुलकर्णी, तुषार देशपांडे और मोहित अवस्थी।

मध्य प्रदेश टीम: यश दुबे, हिमांशु मंत्री (विकेटकीपर), शुभम शर्मा, रजत पाटीदार, आदित्य श्रीवास्तव (कप्तान), अक्षत रघुवंशी, पार्थ साहनी, सारांश जैन, कुमार कार्तिकेय, अनुभव अग्रवाल और गौरव यादव।

ये भी पढ़ें- Ranji Trophy Final : यश दुबे और शुभम शर्मा ने लगाई सेंचुरी, तीसरा दिन रहा बल्लेबाजों के नाम; मध्य प्रदेश रचेगा इतिहास

खेल की अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें…

संबंधित खबरें...

Back to top button