रणदीप हुड्डा की परी की पहली झलक!बेटी का नाम सुनकर चौंक जाएंगे आप, छुपा है गहरा मतलब

बॉलीवुड एक्टर रणदीप हुड्डा और उनकी पत्नी मॉडल व अभिनेत्री लिन लैशराम हाल ही में एक बेटी के माता-पिता बने हैं। शादी के करीब डेढ़ साल बाद उनके घर खुशियों की किलकारी गूंजी है। एक महीने तक इस खबर को प्राइवेट रखने के बाद अब कपल ने सोशल मीडिया पर अपनी बेटी की पहली झलक शेयर की है।
दोनों इस समय अपने पेरेंट बनने के नए सफर को खूब एंजॉय कर रहे हैं। रणदीप भी अपनी बेटी के साथ खास समय बिता रहे हैं। बेटी के एक महीने पूरे होने पर कपल ने सोशल मीडिया के जरिए अपनी खुशी जाहिर की और उसका नाम सबको बताया। उन्होंने कहा कि माता-पिता बनना उनके लिए जिंदगी का सबसे खूबसूरत अनुभव है।
नाम का मतलब भी है खास
कपल ने अपनी बेटी का नाम न्योमिका रखा है। यह नाम सुनने में बहुत सुंद र है और इसका मतलब भी खास है, दिव्य कृपा, आजादी और आसमान की तरह असीम। इस नाम को रणदीप की बहन अंजलि हुड्डा ने चुना है, रणदीप ने सोशल मीडिया पर कुछ खूबसूरत तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें लिन अपनी बेटी को गोद में लिए नजर आ रही हैं। इन तस्वीरों में पहली बार उनकी बेटी की झलक देखने को मिली।
यह भी पढ़ें: Entertainment News: 'मातृभूमि' में बड़ा बदलाव: चीन का जिक्र हटाया, 40% फिल्म दोबारा शूट
रणदीप ने पोस्ट में लिखा कि ये उनकी जिंदगी का एक नया और खूबसूरत पल है। दोनों की पेरेंट्स बनने की खुशी सातंवे आसमान पर हैं और वह अपनी बेटी के साथ हर खास पल की यादें बना रहे हैं।
इंटरेस्टिंग रणदीप हुड्डा की लव स्टोरी
अगर उनकी लव स्टोरी की बात करें, तो दोनों की मुलाकात नसीरुद्दीन शाह के थिएटर के दौरान हुई थी। लंबे समय तक रिलेशनशिप में रहने के बाद उन्होंने 29 नवंबर 2023 को शादी की थी। खास बात यह रही कि वह हरियाणा के जाट परिवार से थे और उन्होंने लिन का सम्मान करते हुए मणिपुरी रीति-रिवाजों से शादी की, जो उनकी सांस्कृतिक जुड़ाव को दिखाती है। उस समय सफेद धोती और पगड़ी में उनकी तस्वीरों ने इंटरनेट पर खूब सुर्खियां बटोरी थीं।
करियर पर फोकस
काम की बात करें तो रणदीप जल्द ही फिल्म 'ईथा' में नजर आने वाले हैं, जिसमें वह श्रद्धा कपूर के साथ दिखाई देंगे। फिलहाल, वह अपने परिवार और बेटी के साथ समय बिताने में व्यस्त हैं।











