रायपुर में ट्रक डीलरशिप में 70 लाख की हेराफेरी,ऑडिट में खुला राज; पार्ट्स बिलिंग में बड़ा फर्जीवाड़ा

रायपुर के खमतराई थाना क्षेत्र में टाटा मोटर्स ट्रक डीलरशिप के पूर्व मैनेजर पर 70 लाख रुपए से अधिक की हेराफेरी का आरोप लगा है। ऑडिट में बिलिंग गड़बड़ी सामने आने के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
ऑडिट में खुला राज; पार्ट्स बिलिंग में बड़ा फर्जीवाड़ा
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    रायपुर में टाटा मोटर्स की ट्रक डीलरशिप से जुड़े एक बड़े आर्थिक घोटाले का मामला सामने आया है। यहां एक कारोबारी को उसके ही पूर्व मैनेजर ने करीब 70 लाख रुपए का चूना लगा दिया। यह पूरा मामला रायपुर के खमतराई थाना क्षेत्र का है। कंपनी के डायरेक्टर को जानकारी देने के बाद, उनके निर्देश पर थाने में शिकायत दर्ज कराई गई।

    बिलिंग में गड़बड़ी कर निकाले पैसे

    आरोपी पूर्व मैनेजर मुनीर अहमद पर आरोप है कि उसने पार्ट्स की बिलिंग में हेराफेरी कर कंपनी के पैसे चुराए। यह गड़बड़ी वर्ष 2020 से 2025 के बीच की गई।

    ऑडिट में हुआ खुलासा

    मामला तब सामने आया जब कंपनी के जनरल मैनेजर ने हिसाब-किताब का ऑडिट कराया। ऑडिट रिपोर्ट में बड़े पैमाने पर गड़बड़ी पकड़ी गई। इसके बाद जब आरोपी से संपर्क करने की कोशिश की गई तो वह ऑफिस आना बंद कर चुका था।

    शिकायतकर्ता ने क्या बताया?

    शिकायतकर्ता केतन चौधरी ने पुलिस को बताया कि वे बिरगांव, धनेली स्थित रामा मोटोकॉर्प प्राइवेट लिमिटेड (टाटा मोटर्स ट्रक डीलरशिप) में जनरल मैनेजर (पार्ट्स) के पद पर कार्यरत हैं। कंपनी में मुनीर अहमद मैनेजर के रूप में कार्य करता था और पार्ट्स की पूरी जिम्मेदारी उसी के पास थी।

    70 लाख से ज्यादा का गबन

    पुलिस को दी गई शिकायत में बताया गया कि मुनीर अहमद ने अपने पद का गलत इस्तेमाल करते हुए 70 लाख रुपए से ज्यादा का गबन किया।

    पुलिस ने दर्ज किया केस

    जनरल मैनेजर की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। खमतराई थाना के विवेचना अधिकारियों का कहना है कि शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर लिया गया है और सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।

    Shivani Gupta
    By Shivani Gupta

    शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...

    Latest Posts