CG NEWS:शराब पार्टी के बहाने बुलाया,दोस्त ने पेट्रोल डालकर जिंदा जलाया, 7 दिन बाद युवक की मौत
रायपुर के सरस्वती नगर थाना क्षेत्र में दोस्ती के नाम पर एक युवक की मौत का मामला सामने आया है। मृतक मोहम्मद साकिब को उसके दोस्त 12 जुलाई की शाम शराब पार्टी के बहाने अपने साथ ले गए थे। परिजनों का आरोप है कि पार्टी के दौरान किसी बात को लेकर विवाद हुआ और आरोपियों ने साकिब पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी। घटना के समय वह अपनी बाइक पर बैठा हुआ था। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, पेट्रोल डालते ही आग भड़क गई और युवक गंभीर रूप से झुलस गया। घटना की सूचना डायल-112 को दी गई, जिसके बाद घायल युवक को अस्पताल में भर्ती
Prem Nirmalkar
20 Jul 2026


























