CG NEWS:सावन में बाबा बैद्यनाथ धाम जाना होगा आसान, रायपुर समेत छत्तीसगढ़ से चलेगी श्रावणी मेला स्पेशल ट्रेन

1 अगस्त से 30 अगस्त तक चलेगी साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन, रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग सहित कई स्टेशनों पर मिलेगा ठहराव। श्रावणी मेला के दौरान बाबा बैद्यनाथ धाम पहुंचने वाले श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या को देखते हुए दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने विशेष ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। यह सुविधा 1 अगस्त से 30 अगस्त 2026 तक उपलब्ध रहेगी। दोनों दिशाओं में पांच-पांच फेरे संचालित किए जाएंगे।
सावन में बाबा बैद्यनाथ धाम जाना होगा आसान, रायपुर समेत छत्तीसगढ़ से चलेगी श्रावणी मेला स्पेशल ट्रेन

रायपुर न्यूज। सावन के पावन महीने में बाबा बैद्यनाथ धाम जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए भारतीय रेलवे ने बड़ी राहत दी है। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी-मधुपुर के बीच श्रावणी मेला स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। यह ट्रेन अगस्त माह में कुल 5-5 फेरे लगाएगी, जिससे रायपुर सहित छत्तीसगढ़ के हजारों श्रद्धालुओं की यात्रा आसान होगी। 

CG NEWS: पहली पत्नी की मौत के बाद दूसरी पत्नी को भी मिलेगी फैमिली पेंशन: छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट का बड़ा फैसला

रेलवे का बड़ा फैसला

श्रावणी मेला के दौरान बाबा बैद्यनाथ धाम पहुंचने वाले श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या को देखते हुए दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने विशेष ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। यह सुविधा 1 अगस्त से 30 अगस्त 2026 तक उपलब्ध रहेगी। दोनों दिशाओं में पांच-पांच फेरे संचालित किए जाएंगे।

हर शनिवार इतवारी से होगी रवाना

गाड़ी संख्या 08895 इतवारी-मधुपुर श्रावणी मेला स्पेशल प्रत्येक शनिवार सुबह 4:30 बजे नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी स्टेशन से रवाना होगी। यह ट्रेन अगले दिन सुबह 6 बजे मधुपुर पहुंचेगी।

CG NEWS: रायपुर में स्कूल बसों की बड़ी जांच, 200 से ज्यादा बसें और ड्राइवर की पुलिस रखेगी निगरानी

रायपुर समेत इन स्टेशनों पर मिलेगा ठहराव

यह विशेष ट्रेन डोंगरगढ़, राजनांदगांव, दुर्ग, रायपुर, भाटापारा, बिलासपुर, चांपा, रायगढ़, बेलपहाड़ और ब्रजराजनगर सहित कई प्रमुख स्टेशनों पर रुकेगी। इससे छत्तीसगढ़ के विभिन्न जिलों के श्रद्धालुओं को सीधा लाभ मिलेगा।

रविवार को होगी वापसी

गाड़ी संख्या 08896 मधुपुर-इतवारी स्पेशल प्रत्येक रविवार सुबह 9 बजे मधुपुर से रवाना होगी। वापसी में यह ट्रेन रायगढ़, बिलासपुर, रायपुर, दुर्ग सहित प्रमुख स्टेशनों पर रुकते हुए इतवारी पहुंचेगी।

CG NEWS: चलती ट्रेन में मोबाइल चोरी के शक में युवक को लात मारकर गिराया, आरोपी यात्री गिरफ्तार

श्रद्धालुओं को मिलेगा सीधा लाभ

हर साल सावन में लाखों श्रद्धालु झारखंड स्थित बाबा बैद्यनाथ धाम पहुंचते हैं। विशेष ट्रेन शुरू होने से यात्रियों को लंबी वेटिंग, अतिरिक्त भीड़ और यात्रा संबंधी परेशानियों से काफी राहत मिलेगी। रायपुर और आसपास के जिलों के श्रद्धालुओं के लिए यह सुविधा बेहद उपयोगी साबित होगी।

PREM

मै प्रेम निर्मलकर मैने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत दैनिक भास्कर से की, विगत 18 वर्षों से मुझे पत...Read More

Latest Posts