CG NEWS: जांजगीर में कांग्रेस का उग्र प्रदर्शन, PM मोदी और शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का किया पुतला दहन

जंतर-मंतर पर युवाओं के साथ कथित लाठीचार्ज के विरोध में सड़क पर उतरे कार्यकर्ता, नीट पेपर लीक मामले में केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग,जांजगीर-चांपा में कांग्रेस ने जंतर-मंतर पर कथित लाठीचार्ज और नीट पेपर लीक मामले के विरोध में प्रदर्शन किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का प्रतीकात्मक पुतला दहन कर इस्तीफे की मांग उठाई।
जांजगीर में कांग्रेस का उग्र प्रदर्शन, PM मोदी और शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का किया पुतला दहन

रायपुर/जांजगीर चांपा न्यूज। दिल्ली के जंतर-मंतर पर युवाओं के साथ कथित लाठीचार्ज और अश्रुगैस के इस्तेमाल के विरोध में छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा में जिला कांग्रेस एवं युवा कांग्रेस ने जोरदार प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का प्रतीकात्मक पुतला दहन किया तथा नीट पेपर लीक मामले में कार्रवाई की मांग उठाई।

यह भी पढ़ें: CG NEWS: छत्तीसगढ़ में फिर बारिश का बड़ा अलर्ट: अगले 5 दिन झमाझम बारिश, कई जिलों में ऑरेंज-यलो चेतावनी

सड़क पर उतरे कांग्रेस कार्यकर्ता

जांजगीर-चांपा के कचहरी चौक में जिला कांग्रेस के जिला अध्यक्ष राजेश अग्रवाल एवं युवा कांग्रेस अध्यक्ष पंकज शुक्ला के नेतृत्व में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एकत्र हुए। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने रैली निकालकर केंद्र सरकार के खिलाफ नारे लगाए और युवाओं से जुड़े मुद्दों पर विरोध दर्ज कराया।

यह भी पढ़ें: CG NEWS: राहुल गांधी की हिरासत पर कांग्रेस का बड़ा विरोध, प्रदेश में आज करेंगे PM का पुतला दहन

नीट पेपर लीक पर सरकार को घेरा

प्रदर्शन के दौरान युवा कांग्रेस ने नीट पेपर लीक मामले को प्रमुख मुद्दा बनाते हुए केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग की। कार्यकर्ताओं का कहना था कि परीक्षा प्रणाली की विश्वसनीयता प्रभावित हुई है और पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।

पीएम का भी किया प्रतीकात्मक पुतला दहन

युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने देश की वर्तमान व्यवस्था के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जिम्मेदार ठहराते हुए उनका भी प्रतीकात्मक पुतला दहन किया। प्रदर्शन के दौरान केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई और युवाओं के हितों की रक्षा की मांग उठाई गई।

/img/129/1784700318115

यह भी पढ़ें: CG NEWS: साय कैबिनेट की आज अहम बैठक, किसानों को राहत समेत कई बड़े फैसलों पर लग सकती है मुहर

कांग्रेस नेताओं ने सरकार को घेरा

जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजेश अग्रवाल ने कहा कि युवाओं की आवाज को दबाने का प्रयास किया गया। उन्होंने सरकार से NEET पेपर लीक मामले की निष्पक्ष जांच की माँग करते हुए दोषियों पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई करने और युवाओं के भविष्य की सुरक्षा के लिए ठोस कदम उठाने कहा गया। आगे उन्होंने ने कहा कि अगर दोषियों पर सरकार की ओर से  व्यापक रूप से कोई ठोस कार्यवाही नहीं होने पर जिला कांग्रेस कमटी प्रदेश स्तरीय उग्र आंदोलन करने की तैयारी में है। 


युवा जिलाध्यक्ष ने क्या कहा

जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष पंकज शुक्ला ने कहा कि युवाओं की आवाज को दबाने का प्रयास लोकतांत्रिक मूल्यों के खिलाफ है। उन्होंने कहा कि युवाओं को न्याय दिलाने, परीक्षा प्रणाली में पारदर्शिता लाने और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई करने की आवश्यकता है।

यह भी पढ़ें: CG NEWS: रायपुर में लोकभवन के सामने कांग्रेस का उग्र प्रदर्शन, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग, राहुल गांधी की डिटेंशन पर भड़के कार्यकर्ता

कई वरिष्ठ नेता रहे मौजूद

प्रदर्शन में जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष राजेश अग्रवाल, विधायक व्यास कश्यप, विधायक शेषराज हरबंस, पूर्व जिलाध्यक्ष दिनेश शर्मा, रमेश पगवार सहित कांग्रेस, युवा कांग्रेस और एनएसयूआई के कई पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए।

PREM

मै प्रेम निर्मलकर मैने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत दैनिक भास्कर से की, विगत 18 वर्षों से मुझे पत...Read More

Latest Posts