Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

संविधान दिवस पर कांग्रेस के कार्यक्रम में बोल रहे थे राहुल गांधी, अचानक बंद हुआ माइक, बोले- 'बंद करोगे, फिर भी बोलूंगा'

Follow on Google News
संविधान दिवस पर कांग्रेस के कार्यक्रम में बोल रहे थे राहुल गांधी, अचानक बंद हुआ माइक, बोले- 'बंद करोगे, फिर भी बोलूंगा'
नई दिल्ली। दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में संविधान दिवस की 75वीं वर्षगांठ के मौके पर कांग्रेस पार्टी ने एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया। इस कार्यक्रम को पार्टी नेता राहुल गांधी ने संबोधित किया। हालांकि, उनके संबोधन के दौरान माइक बंद हो जाने से विवाद की स्थिति बन गई। इस पर राहुल गांधी ने कहा, "माइक बंद करोगे, फिर भी बोलूंगा।"

जातिगत जनगणना पर जोर

राहुल गांधी ने कांग्रेस की सरकारों द्वारा जातिगत जनगणना कराने की प्रतिबद्धता दोहराई। उन्होंने कहा, "जहां भी हमारी सरकार होगी, हम जातिगत जनगणना कराएंगे। पिछड़े वर्ग की हिस्सेदारी ज्यादा होने के बावजूद उन्हें उनका हक क्यों नहीं मिल रहा?" उन्होंने यह भी कहा कि देश में दलित, आदिवासी और अल्पसंख्यकों की स्थिति के बारे में तो जानकारी है, लेकिन पिछड़े वर्ग का सही आंकड़ा किसी के पास नहीं है।

बोले- संविधान है अहिंसा और सत्य का प्रतीक

राहुल गांधी ने अपने संबोधन में संविधान की महत्ता पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि संविधान अहिंसा और सत्य का मार्ग दिखाने वाली पुस्तक है। उन्होंने कहा, "संविधान हिंसा की इजाजत नहीं देता। यह डॉ. भीमराव आंबेडकर, फुले, बुद्ध और गांधी की सोच का प्रतिबिंब है।" उन्होंने सवाल किया, "क्या संविधान में कहीं लिखा है कि किसी को डराना, मारना या हिंसा करनी चाहिए?" उन्होंने इसे भारत की हजारों वर्षों की सोच और सामाजिक सशक्तिकरण का आधार बताया।

दलित और ओबीसी को लेकर सवाल

राहुल गांधी ने कहा, "देश की बड़ी कंपनियों में दलित या ओबीसी मालिक नहीं मिलते। अगर पिछड़ा वर्ग 50% से ज्यादा है, तो उनकी भागीदारी कम क्यों है?" उन्होंने यह भी कहा कि पिछड़े, दलित, आदिवासी और अल्पसंख्यक देश की लगभग 90% आबादी का हिस्सा हैं, लेकिन उनके अधिकारों की अनदेखी हो रही है।

पीएम मोदी पर हमला

राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तीखा हमला करते हुए कहा, "मैं गारंटी से कहता हूं कि प्रधानमंत्री ने संविधान की किताब नहीं पढ़ी है।" उन्होंने इसे हिंदुस्तान की सच्चाई और सामाजिक न्याय का आधार बताया।

संविधान दिवस पर कांग्रेस का संदेश

राहुल गांधी के भाषण ने न केवल संविधान की मूल भावना पर ध्यान केंद्रित किया, बल्कि सामाजिक न्याय और भागीदारी के सवाल को भी सामने रखा। उन्होंने यह संदेश दिया कि कांग्रेस पिछड़ों, दलितों और आदिवासियों की आवाज उठाने के लिए प्रतिबद्ध है। ये भी पढ़ें- Chhatarpur News : युवक की चाकू गोदकर हत्या, प्रेम-प्रसंग बताई जा रही वजह, आरोपी गिरफ्तार  
People's Reporter
By People's Reporter

Latest Posts