राहुल गांधी मानहानि केस में सुल्तानपुर कोर्ट में पेश, 12 अगस्त तक सुनवाई टली

सुल्तानपुर। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी मानहानि के एक मामले में शुक्रवार को सुल्तानपुर की सांसद-विधायक (MP/MLA) कोर्ट में पेश हुए और अपना बयान दर्ज कराया। राहुल शुक्रवार सुबह सुल्तानपुर पहुंचे और यहां की सांसद-विधायक अदालत में पेश हुए। बयान के दौरान राहुल गांधी ने कहा कि उन्होंने आज तक किसी के खिलाफ कभी भी ऐसा बयान नहीं दिया, जिससे मानहानि का कोई मामला बने। कोर्ट ने मामले में अगली सुनवाई 12 अगस्त तय की है।
राहुल गांधी के वकील काशी प्रसाद शुक्ला ने बताया कि राहुल ने कोर्ट में विशेष जज शुभम वर्मा के सामने कहा कि मेरे खिलाफ जो वाद कोर्ट में दायर किया गया है, वह सस्ती लोकप्रियता पाने के लिए किया गया है। विशेष न्यायाधीश ने मामले में अपना बयान दर्ज कराने के लिए राहुल को 26 जुलाई को अदालत में पेश होने का निर्देश दिया था।