PlayBreaking News

राघव-परिणीति की शादी की PHOTOS : एक्ट्रेस ने लिखा- इस दिन का लंबे समय से था इंतजार; हमारा फॉरएवर अब शुरु होता है!

Follow on Google News
राघव-परिणीति की शादी की PHOTOS : एक्ट्रेस ने लिखा- इस दिन का लंबे समय से था इंतजार; हमारा फॉरएवर अब शुरु होता है!
एंटरटेनमेंट डेस्क। आम आदमी पार्टी के नेता राघव चड्ढा और परिणीति चोपड़ा एक दूसरे के हो गए हैं। दोनों ने उदयपुर के लीला पैलेस में सात फेरे लिए। 24 सितंबर को कपल ने अपने रिश्तेदारों और करीबी दोस्तों की मौजूदगी में जन्मों-जन्मों के लिए एक दूसरे का हाथ थाम लिया। शादी में बॉलीवुड के सितारों से लेकर कई राजनेता शामिल हुए। परिणीति ने शादी की तस्वीरें शेयर करते हुए कैप्शन में अपनी खुशी जाहिर की है।

शादी की पहली तस्वीर आई सामने

शादी की तस्वीरें शेयर करते हुए परिणीति चोपड़ा ने लिखा- ब्रेकफास्ट टेबल पर पहली बार बात करते हुए हमारे दिल को इस बारे में पता था... इस दिन का मुझे लंबे समय से इंतजार था। हम दोनों Mr and Mrs बनकर बहुत खुश हैं। एक दूसरे के बिना हम नहीं जी सकते। हमारा फॉरएवर अब शुरु होता है!

परिणीति और राघव चड्ढा का कैसा था शादी का लुक

परिणीति ने अपनी शादी में मनीष मल्होत्रा का डिजाइन किया गया लहंगा पहना जो बेज कलर का था। जिसमें वे बेहद खूबसूरत दिख रही थीं, साथ में उन्होंने लहंगे के कंट्रास्ट में ग्रीनिश कलर की ज्वेलरी को कैरी किया था। परिणीति का लुक सिंपल और एलिगेंट था। वहीं राघव चड्डा ने अपने मामा और फैशन डिजाइनर पवन सचदेवा द्वारा डिजाइन किए गए एक सबटल एलिगेंट आइवरी कलर की शेरवानी पहनी थी।

परिणीति के ऑउटफिट की खासियत

परिणीति के ऑउटफिट की बात की जाए तो दुल्हन के जोड़े में एक चीज़ बेहद खास थी। वो है एकट्रेस की चुनरी। उनकी चुनरी पर देवनागरी भाषा में राघव लिखा हुआ था। परिणीति का लहंगा हैंड एम्ब्रॉयडरी से बनाया गया था जिसमें करीब 2500 घंटे (104 दिन) लगे थे। इसके साथ ही एक्ट्रेस के कलीरे भी बहुत स्पेशल थे। उनके कलीरों में उनकी लव स्टोरी को दिखाया गया है। कलीरों का डिजाइन भी काफी स्पेशल है।

रिसेप्शन की फोटोज हुईं वायरल

शादी की फोटोज़ वायरल होने से पहले कपल की रिसेप्शन की फोटोज ने सोशल मीडिया पर धमाल मचा दिया था। जिसमें परिणीति लाइट पीच की ट्रांसपेरंट साड़ी में नजर आईं। वहीं राघव चड्ढा ब्लैक टक्सीडो में बहुत हैंडसम दिख रहे थे।

सीएम केजरीवाल ने दी शुभकामनाएं

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भी #Raghneeti की शादी में शिरकत की। उन्होंने न्यू कपल की फोटो शोयर करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दीं। फोटो के कैप्शन में उन्होंने लिखा- हैप्पी मैरिड लाइफ।

परिणीति-राघव की मई में हुई थी सगाई

परिणीति और राघव चड्ढा ने काफी समय तक अपने रिलेशनशिप को सीक्रेट रखा था। लेकिन बार-बार उन्हें साथ में सपॉट किया जा रहा था। इसके बाद परिणीति और राघव ने इस साल 13 मई को कपूरथला हाउस नई दिल्ली में एक इंटीमेट फंक्शन में इंगेजमेंट की थी। ये भी पढ़ें- Parineeti-Raghav Wedding : राघव-परिणीति की हल्दी सेरेमनी, पंजाबी गानों पर झूमी चड्ढा और चोपड़ा “फैमिली”
Manisha Dhanwani
By Manisha Dhanwani

मनीषा धनवानी | जागरण लेकसिटी यूनिवर्सिटी से BJMC | 6 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव में सब-एडिटर, एंकर, ...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts