अंतर्राष्ट्रीयताजा खबरराष्ट्रीय

ब्रिटेन की महारानी के ताज में नहीं होगा भारत का कोहिनूर, 6 मई को होनी है ताजपोशी

लंदन। ब्रिटेन के महाराजा चार्ल्स तृतीय के साथ महारानी कैमिला की ताजपोशी 6 मई 2023 को होनी है। इस ताजपोशी के लिए महारानी ने जो ताज सिलेक्ट किया है, उसमें कोहिनूर हीरा नहीं होगा। यह कोहिनूर औपनिवेशिक काल का है, जिसे लेकर विवाद सामने आते रहते हैं। इस हीरे पर भारत अपना दावा करता है।

बंकिघम पैलेस ने दी जानकारी

बुधवार को ब्रिटेन के शाही परिवार के आधिकारिक आवास बकिंघम पैलेस ने महारानी के ताज को लेकर जानकारी दी। इसमें बताया गया है कि कैमिला ने ताजपोशी के लिए महारानी मैरी का ताज चुना है। इसमें दुनिया के सबसे बेशकीमती एवं बड़े कटे हुए हीरों में शामिल हीरे की रेप्लिका होगी। मूल हीरा महारानी एजिलाजेथ द्वितीय की मां- राजमाता महारानी एलिजाबेथ के ताज में लगा है।

दुनिया के सबसे बड़े कटे हीरो में एक है कोहिनूर

बंकिघम पैलेस ने कहा कि क्वीन मैरी क्राउन को छह मई के समारोह के लिए ‘टावर ऑफ लंदन’ में प्रदर्शनी से हटा दिया गया है। ब्रिटेन के ‘स्काई न्यूज’ ने बताया कि कोहिनूर हीरा 105.6 कैरट का है, जो दुनिया के सबसे बड़े कटे हुए हीरों में से एक है और यह 1850 में महारानी विक्टोरिया को पेश किए जाने के बाद से शाही परिवार के गहनों के संग्रह का एक प्रमुख हिस्सा रहा है। आखिरी बार इस हीरे को राजमाता महारानी एलिजाबेथ ने पहना था, लेकिन 2002 में उनके निधन के बाद से इसे सार्वजनिक प्रदर्शनी के लिए रखा गया है।

कूटनीतिक पहलू को ध्यान में रखा गया

कैमिला कौन सा ताज पहनेंगी, इसको लेकर तमाम अटकलें लगाई जा रही थीं। कई रिपोर्ट्स में कहा गया था कि कैमिला की पसंद राजमाता महामारी एलिजाबेथ द्वारा पहना गया ताज हो सकती है। बहरहाल, ऐसा माना जा रहा है कि आखिरी बार चयन करते हुए कूटनीतिक पहलू को ध्यान में रखा गया। महाराजा चार्ल्स तृतीय, सेंट एडवर्ड का ताज पहनेंगे।

यह भी पढ़ें इंदौर : दोस्त का बदला लेने के लिए बनाई फर्जी आईडी, आश्रम को बदनाम करने वाला शख्स गिरफ्तार; जानें पूरा मामला

 

संबंधित खबरें...

Back to top button