राष्ट्रीय

पंजाब के CM भगवंत मान कल दूसरी बार शादी के बंधन में बंधेंगे, चंडीगढ़ में होगी शादी; जानें कौन हैं दुल्हनिया

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान दूसरी बार शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। गुरुवार को चंडीगढ़ में भगवंत मान शादी करेंगे। उनकी दुल्हन डॉक्टर गुरप्रीत कौर होंगी। दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल भी शादी समारोह में शामिल होंगे। शादी की रस्में मुख्यमंत्री भगवंत मान के आवास पर आयोजित होंगी। भगवंत मान का 2015 में पहली पत्नी इंद्रप्रीत कौर से तलाक हो गया था।

पहली पत्नी से मान के 2 बच्चे हैं

भगवंत मान की पहली शादी इंद्रप्रीत कौर के साथ हुई थी। भगवंत मान के बेटे दिलशान मान (17) और बेटी सीरत कौर मान (21) अमेरिका में अपनी मां इंद्रप्रीत कौर के साथ रहते हैं। 20 मार्च 2015 को भगवंत मान इंद्रप्रीत कौर ने कोर्ट में आपसी सहमति से तलाक की अर्जी लगाई थी। इस अर्जी में मान का तर्क था कि वे राजनीति के चलते अपनी पत्नी से तलाक ले रहे हैं। लोगों ने विश्वास से उन्हें चुना है।

CM केजरीवाल और सिसोदिया आएंगे

सूत्रों के मुताबिक, भगवंत मान किसी साधारण घर की लड़की से विवाह कर रहे हैं। जिन्हें उनकी मां और बेटी भी बहुत अच्छे ढंग से जानती हैं। सांसद राघव चड्‌ढा अरेंजमेंट की जिम्मेदारी निभा रहे हैं। इसमें पार्टी के सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल और दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया भी परिवार समेत शामिल होंगे।

सांसद बनने के बाद बिगड़े थे पत्नी से रिश्ते

भगवंत मान पंजाब के सफल कॉमेडियन रहे हैं। भगवंत मान 2012 में राजनीति में आए थे। वे मनप्रीत बादल की पंजाब पीपुल्स पार्टी से जुड़े। 2012 में उन्होंने लेहरागागा से चुनाव लड़ा, लेकिन हार गए। हालांकि, 2014 में उन्होंने आम आदमी पार्टी जॉइन कर ली। उन्हें संगरूर से टिकट मिला। तब उनकी पत्नी रहीं इंद्रप्रीत कौर ने भी प्रचार किया। हालांकि, सांसद बनने के बाद मान के पत्नी के साथ रिश्ते बिगड़ते चले गए। इस बारे में खुद मान ने भी जिक्र किया कि वे परिवार को वक्त नहीं दे पा रहे हैं।

ये भी पढ़ें: Punjab Free Electricity: पंजाब में 300 यूनिट मुफ्त बिजली योजना को मंजूरी, एक यूनिट ज्यादा हुई तो पूरा बिल चुकाना पड़ेगा

अन्य राष्ट्रीय खबरों के लिए यहां क्लिक करें…

संबंधित खबरें...

Back to top button